फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छोटा पर्दा: कभी घर-घर मशहूर थे टीवी जगत के ये सितारे, आज जी रहे गुमनामी की जिंदगी

Thu, 23 Dec 2021 12:33 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 23 Dec 2021 12:33 PM IST
विज्ञापन
Anas Rashid to Hussain Kuwajerwala   these famous stars have left the television industry
अनस रशीद, हुसैन कुवाजरवाला - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड हो या छोटा पर्दा, कहते हैं कि चकाचौंध भरी इस दुनिया में कब कौन सा सितारा आसमान की बुलंदियों पर चमक जाए और कौन सा सितारा अचानक गुमनामी के अंधेरे में खो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। अभिनय के क्षेत्र में काम करने वाले लोग जितने पॉपुलर होते हैं, उनकी जिंदगी उतनी ही उतार-चढ़ाव भरी भी होती है। टीवी जगत के कुछ ऐसे स्टार्स हैं, जो बहुत लंबे समय से काम कर रहे हैं और आज भी लोगों के चहेते बने हुए हैं, तो वहीं कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं, जो एक समय में दर्शकों के दिलों पर राज करते थे। टीवी जगत के इन सितारों को घर-घर में उनके किरदारों के नाम से जाना जाता था, लेकिन आज ये कलाकार इंडस्ट्री को छोड़कर गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं।

Anas Rashid to Hussain Kuwajerwala   these famous stars have left the television industry
साथ निभाना साथिया में राशि का किरदार - फोटो : सोशल मीडिया
रुचा हसब्निस-
साथ निभाना साथिया में गोपी की बहन राशि का किरदार आज भी लोगों को याद है। रुचा हसब्निस ने बीच से ही अचानक सीरियल साथ निभाना साथिया को बाय-बाय बोल दिया था। इसके बाद वे किसी भी शो में दिखाई नहीं दी। फिलहाल रुचा ने भी शादी कर ली और अब वे अपनी शादीशुदा जिंदगी जी रही हैं।
Anas Rashid to Hussain Kuwajerwala   these famous stars have left the television industry
अनस राशिद - फोटो : सोशल मीडिया
अनस रशीद-
टीवी सीरियल 'दिया और बाती' से अनस रशीद घर-घर में सूरज के नाम से जाने जाते हैं। दिया और बाती से  मशहूर हुए सूरज यानी अनस रशीद ने ये सीरियल एयर ऑफ होने के बाद शादी कर ली और अपनी पर्सनल लाइफ में बिजी हो गए। वे खेती बाड़ी करके अपने परिवार के साथ जिंदगी जी रहे हैं, और फिलहाल अब एक्टिंग की दुनिया में दोबारा आने का उनका इरादा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Anas Rashid to Hussain Kuwajerwala   these famous stars have left the television industry
Hussain Kuwajerwala - फोटो : इंस्टाग्राम
हुसैन कुवाजरवाला-
टीवी शो कुमकुम जब आता था तो दर्शकों में इसे देखने का एक अलग ही क्रेज था। कुमकुम सीरियल के सुमित का किरदार निभाने वाले हुसैन कुवाजरवाला को हर कोई जानता है। बीते सालों में भी हुसैन ने कुछ शोज में काम किया है। साल 2019 में हुसैन कुवाजरवाला सीरियल सजन रे झूठ मत बोलो 2 में नजर आए थे। फिलहाल इस समय हुसैन ने एक्टिंग से ब्रेक ले रखा है।
विज्ञापन
Anas Rashid to Hussain Kuwajerwala   these famous stars have left the television industry
मोहिना कुमारी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
मोहिना कुमारी सिंह-
टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है' में मोहिना ने कार्तिक की बहन कीर्ति का किरदार निभाया था। जिसके बाद नक्श की पत्नी के किरदार में उन्हें जाना गया। आपको बता दें कि मोहिना छोटे पर्दे पर 2012 के डांस इंडिया डांस(डीआईडी) में प्रतिभागी थी। इसके बाद उन्होंने सीरियल की दुनिया में कदम रखा था। फिलहाल इस एक्ट्रेस ने शादी कर ली है और अपनी जिंदगी में व्यस्त है।
था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed