{"_id":"5df0eb528ebc3e87c70dca62","slug":"amrapali-gupta-is-comeback-with-a-bang-on-zee-tv-s-tujhse-hai-raabta","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'तुझसे है राब्ता' की कहानी में आएगा एक नया मोड़, कल्याणी की मां की होगी वापसी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'तुझसे है राब्ता' की कहानी में आएगा एक नया मोड़, कल्याणी की मां की होगी वापसी
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Wed, 11 Dec 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Amrapali Gupta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
धारावाहिक 'तुझसे है राब्ता' में एक नया मोड़ आने वाला है। कल्याणी की मां माधुरी देशमुख की शो में एक बार फिर से वापसी होने वाली है, जिसका किरदार टीवी की नामी अभिनेत्री आम्रपाली गुप्ता निभा रही हैं। आम्रपाली इस शो के शुरुआती कुछ एपिसोड्स में नजर आ चुकी हैं। उनके एक्सीडेंट के बाद लोग उन्हें मरा हुआ समझते हैं। लगभग एक साल के अंतराल के बाद दर्शकों को रोमांचित करने के लिए फिर से उन्हें वापस लाया जा रहा है।
2 of 4
Amrapali Gupta
हाल ही में शो की कहानी में ईमानदार और नेक पुलिस वाले एसीपी मल्हार राणे (सेहबान अजीम) को फंसाने की साजिश होती है। सभी को लगता है कि वह भ्रष्ट है, लेकिन मल्हार किसी भी कीमत पर अपनी बेगुनाही साबित करना चाहता है। यहां तक कि अपने आप को सही साबित करने के लिए मुख्यमंत्री को बंदूक की नोंक पर भी रख लेता है। इसी कहानी में नया मोड़ लाने के लिए आम्रपाली को वापस लाया जा रहा है।
3 of 4
Amrapali Gupta
शो में वापस लौटने के बारे में बताते हुए आम्रपाली ने कहा, 'मेरे शुरुआती एपिसोड्स के दौरान जो कहानी चल रही थी, वह इस वक्त फिर से वहीं पर है। लेकिन तब मेरी भूमिका शो में सीमित थी। जब मुझे शो में लौटने के बारे में कॉल आया, तो मैं काफी खुश थी। क्योंकि यह शो मेरे पर्सनल फेवरेट में से एक रहा है। मुझे अपने बेटे कबीर की तरह रीम शेख बहुत पसंद हैं। उनके साथ फिर से काम करने में मुझे बहुत खुशी होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Amrapali Gupta
आम्रपाली आगे कहती हैं, 'जैसे कि मैं कल्याणी की सौतेली मां का किरदार निभा रही हूं, उसके लौटने से कहानी में कई सारे उतार चढ़ाव देखने को मिलेंगे। हम देख चुके हैं कि माधुरी एक स्वार्थी महिला है लेकिन वह अपने पति और अपनी बेटी से बहुत प्यार करती है। हालांकि, मेरे किरदार को भूलने की बीमारी है तो हो सकता है कि उसे अपनी बेटी भी याद न हो।'यह एक फिक्शन ड्रामा शो है जोकि एक लड़की और उसकी सौतेली मां की कहानी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।