टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो दर्शकों को सीरियल की कहानी जितने ही पसंद आते हैं। टीवी पर अब तक कई रियलिटी शो के बहुत से सीजन आ चुके है। इसमें गेम रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति भी शामिल है। इस शो के अब तक 12 सीजन प्रसारित हो चुके हैं और अब 13वां सीजन बहुत जल्द टीवी पर आने वाला है। इसके साथ ही अमिताभ बच्चन भी शो होस्ट करते नजर आएंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार कौन बनेगा करोड़पति का 13वां सीजन 23 अगस्त से शुरू होगा। हालांकि इस खबर की अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि 23 अगस्त से एक बार फिर अमिताभ बच्चन दर्शकों के सामने होंगे।
अगस्त में शुरू होगा कौन बनेगा करोड़पति का सीजन 13
वहीं ये खबर भी सामने आ रही है कि डांस रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 4 का फिनाले भी 29 अगस्त को होगा। बता दें कि कोरोना के माहौल को देखते हुए इस बार के फॉर्मेट में कई तरह के बदलाव किए गए हैं। लाइफलाइन में से ऑडियंस पोल हटा दिया गया है। हालांकि मेकर्स इस सीजन को बाकी सीजन की तरह ही मजेदार बनाने की कोशिश में हैं। 10 मई से शो के रजिस्ट्रेशन शुरू हुए थे जिसमें अमिताभ अब तक कई सवाल पूछ चुके हैं।
2 of 5
कौन बनेगा करोड़पति
- फोटो : Instagram
बता दें कि कौन बनेगा करोड़पति का पहला सीजन साल 2000 में शुरू हुआ था। शो में कंटेस्टेंट से सवाल पूछे जाते थे जिसके बदले उन्हें चार ऑप्शन मिलते थे। अगर वो सवाल का सही जवाब देते हैं तो उन्हें विजेता राशि मिलती। बिग ने इस शो को अभी तक होस्ट किया है। हालांकि सीजन 3 को अमिताभ की जगह शाहरुख ने होस्ट किया था लेकिन लोगों को बिग बी की जबरदस्त कमी खली।
3 of 5
अमिताभ बच्चन-शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल साल 2007 में अमिताभ बच्चन ने किसी कारण से ये शो करने से मना कर दिया तो शाहरुख ने शो को होस्ट किया। मेकर्स को उम्मीद थी कि शाहरुख बड़े सितारे हैं तो उनके रहने पर भी शो हिट होगा। हालांकि ऐसा हुआ नहीं। शो की टीआरपी रेटिंग में गिरावट आ गई है। हाल ही में शो के निर्माता सिद्धार्थ बासु ने इसका जवाब भी दिया था। उन्होंने कहा कि, 'शो में शाहरुख के साथ जो चीज नहीं चली वो अमिताभ बच्चन के साथ उनकी तुलना थी'।
4 of 5
अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान
सिद्धार्थ ने कहा कि, 'जितना मैं जानता हूं कि शाहरुख ने अपने चार्म और मजाकिया अंदाज में किया था, जितना मैं जानता हूं कि शो को अच्छी रेटिंग मिली थी। हमने शाहरुख खान के साथ तीन शोज किए हैं और मुझे लगता है कि वो सबसे नैचुरल होस्ट में से एक हैं जो खुद से सोचकर करते हैं। हालांकि अमिताभ बच्चन तो अमिताभ बच्चन ही हैं, उनकी जगह लेना बहुत बड़ी बात है'।
5 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Instagram
अमिताभ बच्चन केबीसी सीजन 13 होस्ट करते ही नजर आएंगे ही साथ ही उनकी कई फिल्में भी रिलीज होने वाली है। अमिताभ फिल्म 'चेहरे' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी भी हैं। वहीं वो 'झुंड', 'मेडे' और 'ब्रह्मास्त्र' में भी नजर आएंगे। फिल्म ब्रह्मास्त्र में अमिताभ के साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी नजर आने वाले हैं।