{"_id":"5d67e2a68ebc3e93dc47dac7","slug":"amitabh-bachchan-kaun-banega-crorepati-11-kbc-11-viral-video-with-ranjit-kumar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KBC 11: अमिताभ की इस शर्त पर कंटेस्टेंट ने सबके सामने पत्नी को कहा- आई लव यू, वीडियो वायरल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
KBC 11: अमिताभ की इस शर्त पर कंटेस्टेंट ने सबके सामने पत्नी को कहा- आई लव यू, वीडियो वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Thu, 29 Aug 2019 08:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
KBC 11: कंटेस्टेंट के साथ अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
अमिताभ बच्चन का टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति 11 (Kaun Banega Crorepati 11) लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो न सिर्फ सवालों और कंटेस्टेंट्स को लेकर सुर्खियों में रहता है बल्कि साथ ही साथ अमिताभ की कंटेस्टेंट्स के साथ दिलचस्प बातों के लिए भी। ऐसे में शो का एक प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें बच्चन साहब एक कंटेस्टेंट के साथ शो पर एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं।
Trending Videos
2 of 4
kbc 10
- फोटो : sony
दरअसल शो में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठे सरहौल हरियाणा के रंजीत कुमार। जो पेशे से एक इलेक्ट्रिशयन हैं, और इस वजह से उन्हें अपनी पत्नी से दूर रहना पड़ता है। ऐसे में अमिताभ ने उनकी जिंदगी के बारे में खूब बातें की। ऐसे में अमिताभ से रंजीत ने उनकी फिल्म शहंशाह का एक डायलॉग कहने को कहा तो बच्चन साहब ने भी उनके सामने एक शर्त रख दी।
3 of 4
kbc 10
- फोटो : sony
बता दें कि रंजीत से अमिताभ बच्चन कहते हैं कि हम डायलॉग बोलेंगे लेकिन आपको भी अपनी बीवी को कुछ कहना होगा। इस पर रंजीत कुमार अपनी पत्नी को आई लव यू कहते हैं तो अमिताभ भी अपना सुपरहिट डायलॉग 'रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप होते हैं, नाम है शहंशाह' बोलते हैं। इसके बाद सभी दर्शक ताली बजाने लगते हैं।
वहीं रंजीत बताते हैं कि पेशे से इलेक्ट्रिशयन हैं, जिसके चलते अपनी पत्नी से दूर रहना पड़ता है। इसके आगे रंजीत कहते हैं काम की वजह से उन्हें दूर रहना पड़ता है और सिर्फ होली-दीवाली पर ही वे पत्नी से मिल पाते हैं। ऐसे में अमिताभ कहते हैं कि केबीसी की वजह से उनकी पत्नी तीन दिन से साथ है। वहीं अमिताभ उन्हें शुभकामनाएं देते हैं कि यहां से ढेर सारी धनराशि जीतें और ऐसा काम करें कि पत्नी और परिवार साथ में रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।