टीवी जगत की चर्चित अभिनेत्री अदा खान 12 मई को अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। अदा खान ने टीवी के कई मशहूर सीरियलों में काम किया है, लेकिन एकता कपूर के शो 'नागिन' में नागिन शेषा का किरदार निभाकर उन्होंने खूब लोकप्रियता हासिल की है। अदा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल होती हैं। तो चलिए उनके जन्मदिन के मौके पर आपको दिखाते हैं कुछ ऐसी ही होश उड़ाने वाली तस्वीरें।
जन्मदिन विशेषः तस्वीरों में देखें अदा खान की ग्लैमरस अदाएं, टीवी की नागिन 'शेषा' बनकर बटोरीं सुर्खियां
अदा एड शूट में भी काफी नजर आती हैं। उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरूआत की थी। अदा एक कॉल सेंटर में काम करती थीं। इसी दौरान एक कॉफी शॉप में देखकर उन्हें पेंटालुन्स ने मॉडलिंग का ऑफर दे दिया। इसके बाद उन्होंने सोनी इंडिया के टीवी शो 'पालमपुर एक्सप्रेस' से टीवी इंड्स्ट्री में कदम रखा। इसके बाद उन्हें कई टीवी शो ऑफर हुए जिसमें उन्होंने अपने अभिनय का जौहर दिखाया।
अदा खान ने टीवी शो 'बहनें' में आकाशी का किरदार निभाया था। वहीं अमृत मंथन शो में वो 'अमृत' का किरदार निभा चुकी हैं। हालांकि एकता कपूर के शो नागिन में शेषा का किरदार निभाकर अदा घर घर में हिट हो गईं। इस किरदार में अदा खान को बहुत पसंद किया गया।
अदा खान अपनी ग्लैमरस और खूबसूरत तस्वीरों को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। उन्होंने बताया था कि उनकी खूबसूरती का राज ये है कि वो ज्यादा पानी पीती हैं और अच्छी नींद लेती हैं। साथ ही वो खुद को ज्यादा से ज्यादा सकारात्मक रखने की कोशिश करती हैं।
बता दें कि अदा खान का नाम एक वक्त पर अंकित गेरा से जोड़ा गया था। हालांकि ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया। अदा ने अंकित से तब ब्रेकअप कर लिया जब वो अपनी सीरियल की को-स्टार रुपल त्यागी को भी डेट करने लगें। एक ही वक्त में अंकित दो लड़कियों को डेट कर रहे थे ऐसे में अदा ने उनसे अपना रिश्ता तोड़ लिया था।