एक्ट्रेस छवि मित्तल ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। छवि को उनकी बीमारी के बारे में लगभग 20 दिन पहले पता चला, जिसके बाद उनकी जिंदगी ही बदल गई। उन्होंने बताया कि कई टेस्ट और एमआरआई के बाद डॉक्टर ने उन्हें बायोप्सी की सलाह दी। एक्ट्रेस बताती हैं कि 20 दिन के इस प्रोसेस के दौरान उन्होंने खुद को बुरी से बुरी स्थिति के लिए तैयार कर लिया था।
2 of 4
छवि मित्तल
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने बताया, 'अंतिम पुष्टि सोमवार को हुई जब मुझे कैंसर विशेषज्ञ का फोन आया। उन्होंने मुझसे मिलने और विकल्पों पर चर्चा करने के लिए कहा। छवि ने कहा, 'जब मुझे बायोप्सी करने के लिए कहा गया तो मेरा दिल टूट गया था। डॉक्टर की सलाह के बाद मैं बहुत रोई। ऐसा कुछ होने का डर यह पता लगाने से कहीं ज्यादा बुरा होता है कि यह वही है। बायोप्सी से पहले मेरी रातों की नींद उड़ गई थी। वह मेरे लिए भावनात्मक संघर्ष था, लेकिन इसने मुझे आगे की जंग लड़ने के लिए तैयार किया।' हालांकि अब अभिनेत्री की मानसिक स्थिति पहले से काफी बेहतर है।
3 of 4
छवि मित्तल
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस कहती हैं, 'जब मुझे पता चलता है कि कुछ है जो मेरे नियंत्रण से बाहर है तो मैं इसका समाधान खोजने की कोशिश करती हूं। इसी तरह मैंने इस बीमारी को भी लिया है। मैंने कैंसर से बचे लोगों, कैंसर विशेषज्ञों और प्लास्टिक सर्जनों से बात की और कई लोगों से इस बारे पता किया कि मेरा मामला कैसा दिखता है। हां एक बिंदु के बाद इस पर अनुमान नहीं लगाया जा सकता लेकिन कैंसर सर्वाइवर में एक चीज कॉमन होती है कि सभी को इस बीमारी से लड़ना होता है।'
4 of 4
छवि मित्तल
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा कि मेरे पास दो विकल्प थे। पहला यह था कि मैं इसे रोते हुए लड़ूं और जीवन की गुणवत्ता को खो दूं या मैं इस बीमारी के साथ पूरी सकारात्मकता से लड़ूं। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने दूसरा विकल्प चुना है। वर्क फ्रंट की बात करें तो छवि कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। उन्हें कृष्णदासी, तीन बहुरानियां घर की लक्ष्मी बेटियां जैसे शो में देखा गया है। हाल ही में उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल भी लॉन्च किया था जिसकी वजह से उन्हें खासी लोकप्रियता हासिल हुई है।