फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छोटा पर्दा: ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ रही हैं एक्ट्रेस छवि मित्तल, सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द

Sat, 16 Apr 2022 06:01 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 16 Apr 2022 06:01 PM IST
विज्ञापन
actress chhavi mittal diagnosed for breast cancer expressed pain on social media
छवि मित्तल - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस छवि मित्तल ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। छवि को उनकी बीमारी के बारे में लगभग 20 दिन पहले पता चला, जिसके बाद उनकी जिंदगी ही बदल गई। उन्होंने बताया कि कई टेस्ट और एमआरआई के बाद डॉक्टर ने उन्हें बायोप्सी की सलाह दी। एक्ट्रेस बताती हैं कि 20 दिन के इस प्रोसेस के दौरान उन्होंने खुद को बुरी से बुरी स्थिति के लिए तैयार कर लिया था। 


 
actress chhavi mittal diagnosed for breast cancer expressed pain on social media
छवि मित्तल - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने बताया, 'अंतिम पुष्टि सोमवार को हुई जब मुझे कैंसर विशेषज्ञ का फोन आया। उन्होंने मुझसे मिलने और विकल्पों पर चर्चा करने के लिए कहा। छवि ने कहा, 'जब मुझे बायोप्सी करने के लिए कहा गया तो मेरा दिल टूट गया था। डॉक्टर की सलाह के बाद मैं बहुत रोई। ऐसा कुछ होने का डर यह पता लगाने से कहीं ज्यादा बुरा होता है कि यह वही है। बायोप्सी से पहले मेरी रातों की नींद उड़ गई थी। वह मेरे लिए भावनात्मक संघर्ष था, लेकिन इसने मुझे आगे की जंग लड़ने के लिए तैयार किया।' हालांकि अब अभिनेत्री की मानसिक स्थिति पहले से काफी बेहतर है।

actress chhavi mittal diagnosed for breast cancer expressed pain on social media
छवि मित्तल - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस कहती हैं, 'जब मुझे पता चलता है कि कुछ है जो मेरे नियंत्रण से बाहर है तो मैं इसका समाधान खोजने की कोशिश करती हूं। इसी तरह मैंने इस बीमारी को भी लिया है। मैंने कैंसर से बचे लोगों, कैंसर विशेषज्ञों और प्लास्टिक सर्जनों से बात की और कई लोगों से इस बारे पता किया कि मेरा मामला कैसा दिखता है। हां एक बिंदु के बाद इस पर अनुमान नहीं लगाया जा सकता लेकिन कैंसर सर्वाइवर में एक चीज कॉमन होती है कि सभी को इस बीमारी से लड़ना होता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
actress chhavi mittal diagnosed for breast cancer expressed pain on social media
छवि मित्तल - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा कि मेरे पास दो विकल्प थे। पहला यह था कि मैं इसे रोते हुए लड़ूं और जीवन की गुणवत्ता को खो दूं या मैं इस बीमारी के साथ पूरी सकारात्मकता से लड़ूं। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने दूसरा विकल्प चुना है। वर्क फ्रंट की बात करें तो छवि कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। उन्हें कृष्णदासी, तीन बहुरानियां घर की लक्ष्मी बेटियां जैसे शो में देखा गया है। हाल ही में उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल भी लॉन्च किया था जिसकी वजह से उन्हें खासी लोकप्रियता हासिल हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed