टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी पर निशाना साधने के बाद अभिनव कोहली ने अब उनकी बेटी पलक तिवारी को लेकर कई पोस्ट किए हैं। अभिनव ने पहले कहा था कि वो और श्वेता तिवारी साथ रह रहे हैं। अब उन्होंने पलक के पुराने पोस्ट को लेकर सवाल उठाए हैं।
अभिनव कोहली ने श्वेता तिवारी की बेटी पलक को लिया निशाने पर, एक के बाद एक कई पोस्ट कर पूछे सवाल
श्वेता तिवारी और अभिनव कोहली के बीच झगड़े की शुरुआत तब हुई जब अगस्त 2019 में उन्होंने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। उस दौरान पलक ने आप बीती बताते हुए एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा था। अब अभिनव ने उसी पोस्ट को लेकर पलक से पूछा कि उन्होंने उस पोस्ट को डिलीट क्यों कर दिया था और अब फिर से उनकी टाइमलाइम पर पोस्ट वापस आ गया है।
A post shared by Abhinav Kohli (@abhinav.kohli024) on
1) Original - We can see the black post.
A post shared by Abhinav Kohli (@abhinav.kohli024) on
अभिनव ने पलक के इंस्टाग्राम अकाउंट के कई स्क्रीनशॉट साझा किए हैं। इसके साथ अभिनव ने लिखा कि 'पहले मेरा सवाल था कि डिलीट क्यों किया, अब मेरा सवाल है मेरे पोस्ट के बाद दोबारा क्यों पोस्ट किया?' अभिनव ने जिस तरह लगातार कई पोस्ट किए उसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी क्लास लगा दी।
A post shared by Abhinav Kohli (@abhinav.kohli024) on
3) Reinserted - But at a different place, till finally it was shifted again.
A post shared by Abhinav Kohli (@abhinav.kohli024) on
यूजर्स का कहना है कि वो पलक को स्टॉक कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि 'कुछ ऐसा ही व्यवहार राजा चौधरी भी करता था। उसके पीछे क्यों पड़ गए हो?' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'तुम पागल हो गए हो। कोई काम नहीं है और शर्मनाक तरीके से एक बच्ची के पीछे पड़े हो।'
A post shared by Abhinav Kohli (@abhinav.kohli024) on
बता दें कि श्वेता तिवारी ने साल 1998 में अभिनेता राजा चौधरी से शादी की थी। उनसे उनकी बेटी पलक हैं। शादी के नौ साल बाद श्वेता और राजा चौधरी अलग हो गए। 2013 में श्वेता ने अभिनव कोहली से शादी की थी। अभिनव से श्वेता को एक बेटा है। फिलहाल श्वेता अपने दोनों बच्चों के साथ रह रही हैं।
आर्थिक तंगी से जूझ रहे फिल्म 'मुन्नाभाई' के ये अभिनेता, पता चलते ही मदद के लिए आगे आए सोनू सूद