फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   5 big reasons of being failure of bigg boss 12

इन 5 बड़े कारणों से बिग बॉस 12 हो रहा है फ्लॉप, अब तक का सबसे बकवास सीजन

Fri, 12 Oct 2018 07:58 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 12 Oct 2018 07:58 PM IST
विज्ञापन
5 big reasons of being failure of bigg boss 12
bigg boss 12

मोस्ट पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस लड़ाई-झगड़े, गाली-गलौज और हाथापाई के लिए भले ही ना जाना जाता हो लेकिन जब तक शो में ऐसी कोई भी चीज देखने को नहीं मिलती तो दर्शक परेशान हो जाते हैं। क्योंकि बिग बॉस एक्शन और रिएक्शन का ही गेम है। लेकिन शो के सीजन 12 में ना तो एक्शन देखने को मिल रहा है और ना ही रिएक्शन। ऐसे में सीजन 12 फ्लॉप साबित हो रहा है..चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर क्यों ढीली पड़ रही है गेम...

विज्ञापन

5 big reasons of being failure of bigg boss 12
bigg boss

सीजन 12 के कमजोर होने की पहली वजह यह है कि इस बार कॉमनर और सेलिब्रिटीज कंटेस्टेंट्स ज्यादा आकर्षित नहीं हैं। अगर एक बार को कॉमनर्स को अलग-थलग कर भी दिया जाए तो सेलिब्रिटिज कंटेस्टेंट्स में से ऐसा कोई बड़ा नाम नहीं है जिसे दर्शक ज्यादा पहचानते हो। इनमें करणवीर बोहरा, दीपिका कक्कड़ और नेहा पेंडसे टीवी स्टार्स जरूर हैं लेकिन उनका स्टारडम पिछले सीजन 11 की कंटेस्टेंट हिना खान और शिल्पा शिंदे के आगे बहुत बौना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 big reasons of being failure of bigg boss 12
bigg boss 12

बता दें कि शो को तकरीबन एक महीना होने वाला है और घर में हुए अबतक 5 से 6 टास्क में घरवालों ने कुछ खास कमाल नहीं किया है। टास्क में किसी भी घरवालें की रणनीति मजबूत नजर नहीं आती है। एक तरह से घर में विकास गुप्ता जैसे मास्टरमाइंड कंटेस्टेंट की कमी खल रही है।

 

विज्ञापन

5 big reasons of being failure of bigg boss 12
Puneesh Sharma

सीजन 12 के दिन ब दिन फ्लॉप होने की एक वजह यह भी है कि शो में इस बार कपल कहीं नजर नहीं आ रहा है। क्योंकि कपल के बीच होने वाली प्राइवेट बातें और इंटीमेट सीन शो को टीआरपी में टॉप पर ले जाते हैं। बात करें पिछले सीजन की तो प्रिंस नरुला-युविका चौधरी, अली मर्चेट- सारा खान, वीना मलिक-अश्मित पटेल, राजा चौधरी- संभावना सेठ और सीजन 11 में पुनीश-बंदगी ने घर का माहौल गरम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।

5 big reasons of being failure of bigg boss 12
Arshi Khan

बता दें कि इस बार शो में किसी विवादित हस्ती के नजर ना आने से भी लोग इस सीजन को नकार रहे हैं। क्योंकि शो के पिछले सीजन में राखी सावंत, कमाल आर खान, वीना मलिक, स्वामी ओम, राजा चौधरी और अर्शी खान जैसे कंटेस्टेंट्स ने शो में बड़ा बखेड़ा किया था जिसके चलते दर्शकों का खूब मनोरंजन भी हुआ था।

5 big reasons of being failure of bigg boss 12
Shilpa Shinde

आखिर में आपको बता दें कि शो में दिलचस्पी बढ़ाने में किचन काफी मायने रखता है। क्योंकि पिछले कई सीजन्स में किचन की खास पहचान दिखाई गई है जिसमें बात-बात पर लड़ाई हो जाया करती थी लेकिन करेंट सीजन में कौन किचन में क्या कर रहा है दर्शकों को पता ही नहीं चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed