देशभर में एक नया फीवर (10 साल चैलेंज) चल रहा है खासकर टीवी जगत के सितारों में जो अपनी दस साल पुरानी (2009) तस्वीरें आज की तस्वीर से तुलना कर शेयर कर रहे हैं। इसकी शुरुआत कहां और कैसे हुई इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। लेकिन कुछ टीवी एक्ट्रेस की ऐसी ही तस्वीरें हाथ लगी हैं जो टेन ईयर चैलेंज को कबूल कर रही हैं...
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे अभिनेत्री हिना खान (31) की। हिना ने टीवी पर मशहूर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से टीवी पर दस्तक दी थी। इस सीरियल में अक्षरा सिंघानिया के नाम से मशहूर हुई थीं। आज 10 साल बाद वह एकता कपूर के मशहूर टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी की 2 में कोमोलिका का किरदार निभा रही हैं। इन दस सालों के बीच हिना खान कई टीवी रियलिटी शोज में हिस्सा ले चुकी हैं जिसमें खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस भी शामिल है। हिना खान ने अभी तक शादी नहीं की है। वह रॉकी नाम के एक शख्स के साथ रिलेशनशिप में हैं.
लिस्ट में दूसरा नाम आता है टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री जेनिफर विंगेट (33) का जिन्होंने साल 2009 में टीवी सीरियल दिल मिल गए में डॉक्टर रिद्धिमा का किरदार निभाया था। अगर आज की बात करें तो जेनिफर टीवी इंडस्ट्री में हाइएस्ट पेड अभिनेत्रियों में से एक हैं। लेकिन उनकी इस तुलनात्मक तस्वीर को देखकर लगता है कि वह पहले से और भी ज्यादा खूबसूरत हो गई हैं।
साल 2009 में लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी (34) ने टीवी शो इंतजार में काम किया था। वह इस वक्त टीवी जगत की सबसे बड़ी क्वीन मानी जाती है। इन दस सालों में दिव्यांका की खूबसूरती बढ़ती ही रही है और वह अब टीवी की मशूहर सीरियस ये है मोहब्बतें में लीड किरदार में नजर आती हैं।
जेनिफर विंगेट (34) ही नहीं बल्कि साल 2009 में आए सीरियल दिल मिल गए में टीवी अभिनेत्री दृष्टि धामी ने एक डॉक्टर मुस्कान का किरदार निभाया था। दृ्षि को मशहूर शो मधुबाला में भी देखा गया था। दृष्टि अपनी खूबसूरती के लिए टीवी जगत में बहुत मशहूर हैं।