{"_id":"66e11e19d81bfea30e09524c","slug":"sushmita-sen-struggles-to-speak-in-viral-video-spotted-at-dental-hospital-with-rumored-boyfriend-2024-09-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sushmita Sen: सुष्मिता सेन को बोलने में हुई परेशानी, कहा- मुस्कुरा नहीं सकतीं, बताई वजह","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sushmita Sen: सुष्मिता सेन को बोलने में हुई परेशानी, कहा- मुस्कुरा नहीं सकतीं, बताई वजह
Wed, 11 Sep 2024 10:06 AM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Wed, 11 Sep 2024 10:06 AM IST
विज्ञापन
सुष्मिता सेन
- फोटो : इंस्टाग्राम @sushmitasen47
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन को मंगलवार को मुंबई में एक डेंटल क्लिनिक के बाहर देखा गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सुष्मिता को लोकल एनेस्थीसिया की भारी खुराक के बाद बोलने में परेशानी होती दिख रही है। वह अपनी कार में बैठकर रवाना होने से पहले पैपराजी का अभिवादन करने और उनसे बातचीत करते दिखीं।
सुष्मिता सेन
- फोटो : इंस्टाग्राम@sushmitasen47
इंस्टाग्राम पर पैपराजी द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में सुष्मिता सेन को उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ बांद्रा में एक डेंटल क्लिनिक के बाहर देखा जा सकता है। इस दौरान पैपराजी से बातचीत में वह कहती हैं मुस्कुरा नहीं सकती। उनकी आवाज भी लड़खड़ा रही है। संभवतः दांत दर्द के बाद उन्हें लोकल एनेस्थीसिया की भारी खुराक दी गई थी।
Kareena Kapoor: करीना बोलीं- मैं जवान दिखने की कोशिश नहीं कर रहीं, बोटॉक्स की जरूरत महसूस नहीं होती
Kareena Kapoor: करीना बोलीं- मैं जवान दिखने की कोशिश नहीं कर रहीं, बोटॉक्स की जरूरत महसूस नहीं होती
सुष्मिता सेन
- फोटो : इंस्टाग्राम @sushmitasen47
वहीं, जब पैपराजी ने कहा कि वह तीन से चार दिनों में ठीक हो जाएंगी, तो अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि दर्द एक दिन में कम हो जाएगा। इसके बाद उन्होंने सभी से हाथ मिलाया और अपनी कार में बैठकर रवाना हो गईं।
View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
सुष्मिता सेन
- फोटो : इंस्टाग्राम @sushmitasen47
सुष्मिता सेन के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज आर्या के तीसरे सीजन में देखा गया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। उन्होंने ‘ताली’ में एक ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट श्री गौरी सावंत की भूमिका भी निभाई, हालांकि, सीरीज दर्शकों पर ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाई, लेकिन सुष्मिता के प्रदर्शन की क्रिटिक्स ने काफी सराहना की।
विज्ञापन
सुष्मिता सेन
- फोटो : इंस्टाग्राम @sushmitasen47
कुछ महीने पहले सुष्मिता सेन ने रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट में अपने जीवन के कई पहलुओं पर खुलकर चर्चा की थी। जिसमें उनके और उनकी बच्चियों के बीच के खास संबंध पर भी प्रकाश डाला था।
पांचवीं बार पिता बनेंगे यूट्यूबर अरमान मलिक? जानें कृतिका की वीडियो का सच
पांचवीं बार पिता बनेंगे यूट्यूबर अरमान मलिक? जानें कृतिका की वीडियो का सच