Vettaiyan: इस दिन लॉन्च होगा अमिताभ बच्चन-रजनीकांत की 'वेट्टैयन' का ऑडियो, मेकर्स ने तारीख का किया एलान
सुपरस्टार रजनीकांत की 'वेट्टैयन' का निर्देशक टीजे ज्ञानवेल कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग रजनीकांत पहले ही खत्म कर चुके हैं। बीते दिनों मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया। यह फिल्म 10 अक्तूबर 2024 को रिलीज होगी।
विस्तार
रजनीकांत की आगामी फिल्म 'वेट्टैयन' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म अगले महीने यानी अक्तूबर में रिलीज होगी। सुपरस्टार की इस फिल्म में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे और यह भी एक खास वजह है कि साउथ से लेकर हिंदी पट्टी तक के दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्साह है। आज इस फिल्म से जुड़ा एक अपडेट आया है। 'वेट्टैयन' के ऑडियो लॉन्च और प्रिव्यू इवेंट की तारीखों का एलान किया गया है।
भव्य इवेंट में लॉन्च होगा ऑडियो
निर्माताओं की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक ऑडियो लॉन्च 20 सितंबर को होगा। लाइका प्रोडक्शंस के एक्स हैंडल से एक पोस्ट साझा किया गया है। इसके साथ लिखा है, 'अपने कैलेंडर में तारीख पर निशान लगा लीजिए। फिल्म 'वेट्टैयन' का ऑडियो लॉन्च और प्रिव्यू इवेंट 20 सितंबर नेहरू स्टेडियम में शाम छह बजे से होगा। सितारों से सजी एक शाम के लिए तैयार रहिए'।
Mark your calendars! 🗓️ The VETTAIYAN 🕶️ Audio & Prevue event is happening on Sept 20 at 📍 Nehru Stadium, 6 PM onwards. Get set for a star-studded evening! 🤩#Vettaiyan 🕶️ Releasing on 10th October in Tamil, Telugu, Hindi & Kannada!@rajinikanth @SrBachchan @tjgnan… pic.twitter.com/42S3LQdNed
— Lyca Productions (@LycaProductions) September 16, 2024
इस दिन देगी दस्तक
सुपरस्टार रजनीकांत की 'वेट्टैयन' का निर्देशक टीजे ज्ञानवेल कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग रजनीकांत पहले ही खत्म कर चुके हैं। बीते दिनों मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया। यह फिल्म 10 अक्तूबर 2024 को रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स एक भव्य इवेंट में इसका ऑडियो लॉन्च करने की तैयारी में हैं और उसकी तारीखों का एलान कर दिया है।
Vir Das: एमी अवॉर्ड्स की मेजबानी के लिए खुद पर दबाव बना रहे हैं वीर दास, शो के लिए खुद लिखेंगे अपने संवाद
एक्शन थ्रिलर होगी फिल्म
फिल्म का निर्माण लाइका प्रोडक्शंस के बैनर तले हुआ है। इसमें अनिरुद्ध रविचंदर का संगीत है। वेट्टैयन कई दिग्गज सितारों से सजी फिल्म होगी। रजनीकांत और अमिताभ बच्चन के अलावा इसमें राणा दग्गुबाती फहद फाजिल, मंजू वारियर, दुशारा विजयन, रितिका सिंह, जीएम सुंदर, रोहिणी, राव रमेश, रमेश थिलक, रक्षण और अन्य सितारे शामिल हैं। यह एक्शन थ्रिलर फिल्म बताई जा रही है।
Rajinikanth: रजनीकांत से मिली फिल्म 'रथमारे' की टीम, सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुईं वायरल