एलियन नेशन और स्टार ट्रेक जैसे शो में अपनी भूमिका के लिए प्रसिद्ध गैरी ग्राहम का सोमवार को 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अभिनेता की पूर्व पत्नी सुसान लावेल ने एक फेसबुक पोस्ट के माध्यम से दिल दहला देने वाली खबर दी। श्रद्धांजलि में उन्होंने लिखा, "यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि गैरी ग्राहम, मेरे पूर्व पति, अद्भुत अभिनेता और हमारी खूबसूरत इकलौती संतान हेयली ग्राहम के पिता, का आज निधन हो गया है।"
Gary Graham: स्टार ट्रेक फेम गैरी ग्राहम का निधन, 73 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से हुआ निधन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 24 Jan 2024 09:30 PM IST
सार
एलियन नेशन और स्टार ट्रेक जैसे शो में अपनी भूमिका के लिए प्रसिद्ध गैरी ग्राहम का सोमवार को 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
विज्ञापन