सामंथा रुथ प्रभु की पैन इंडिया फिल्म 'यशोदा' रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर वीकएंड तक प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा है। लेकिन वीकडेज में फिल्म की रफ्तार थमती नजर आ रही है। 11 नवंबर को रिलीज हुई 'यशोदा' को दर्शकों का अब तक अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। हालांकि बीते दो दिन में फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। आइए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितने करोड़ का कारोबार किया है।
Shahrukh Khan: शाहरुख खान ने अपने आप पर जताया भरोसा, बोले- मैं घमंडी नहीं अगर कहूं कि तीनों फिल्में होंगी हिट
2 of 4
यशोदा
- फोटो : सोशल मीडिया
सामंथा की फिल्म ने शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर 3.06 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, शनिवार को फिल्म की कमाई में थोड़ा उछाल नजर आया था। दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 3.64 करोड़ रुपये रहा। वहीं तीसरे दिन यानी रविवार को यह फिल्म छुट्टी का फायदा नहीं उठा सकी और 3.58 करोड़ का कारोबार ही कर सकी। सोमवार को फिल्म का कलेक्शन 1.35 करोड़ रहा। वहीं, अब फिल्म के पांचवें दिन का कलेक्शन भी आ गया है।
Naga Shaurya: टॉलीवुड स्टार नागा शौर्य की बिगड़ी तबीयत, सेट पर हुए बेहोश, अस्पताल में कराया गया भर्ती
3 of 4
यशोदा फिल्म रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पांचवें दिन 1.15 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 12.78 करोड़ हो गया है। बता दें कि फिल्म का बजट 30-35 करोड़ है। हिट होने के लिए फिल्म को अगले वीकएंड तक एक बार फिर उछाल की जरूरत पड़ेगी।
Prakash Raj: प्रकाश राज के साथ काम नहीं करना चाहते इंडस्ट्री के लोग, अभिनेता ने खुद बताई बड़ी वजह
4 of 4
यशोदा फिल्म रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वर्क फ्रंट की बात करें तो फिल्म को क्रिटिक्स की भी काफी सराहना मिली है। समीक्षकों ने सामंथा के साथ फिल्म के निर्देशक हरीश नारायण और के. हरिशंकर की भी जमकर तारीफ की है। वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद सामंथा 'शकुंतलम' में नजर आने वाली हैं। यह पीरियड ड्रामा फिल्म कालिदास के मशहूर नाटक 'शकुंतला' पर आधारित होगी। इसके अलावा वह 'कुशी' में भी काम कर रही हैं।
Vivaad Bollywood Ke: जब अजय देवगन बने रवीना-करिश्मा की कैट फाइट की वजह, नोंच लिए थे एक-दूसरे के बाल