दक्षिण भारत के सुपरस्टार रजनीकांत अपनी आगामी फिल्म वेट्टैयन को लेकर लगातार चर्चा में हैं। फिल्म में उनके साथ बिग बी भी नजर आने वाले हैं। दोनों सितारे 34 साल बाद एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं, जिसकी वजह से फैंस में जबर्दस्त उत्साह है। इस फिल्म के सेट से दोनों की कई तस्वीरें अब तक सामने आ चुकी हैं। इस बीच दोनों सितारों का एक और फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Kajol: ‘बाजीगर’ के सीन में शिल्पा शेट्टी को देख जोर-जोर से हंसने लगी थीं काजोल, रोने का किस्सा कर देगा हैरान
2 of 5
अमिताभ बच्चन-रजनीकांत
- फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीर में एक कोर्ट सेटअप को देखा जा सकता है, जिसमें अमिताभ बच्चन और रजनीकांत एक साथ नजर आ रहे हैं। फोटो में बिग बी कोट सूट में दिख रहे हैं। वहीं, रजनीकांत कैजुअल आउटफिट में हैं। अदालत के इस सीन को देखने के बाद फैंस की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है।
3 of 5
अमिताभ बच्चन-रजनीकांत
- फोटो : एक्स- @dp_karthik
दोनों सुपरस्टार्स ने इससे पहले हम फिल्म में साथ काम किया था, जो दर्शकों को काफी पसंद आई थी। वेट्टैयन की बात करें तो इससे पहले अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर पर्दे के पीछे के पलों (बीटीएस) को भी लोगों के साथ साझा किया था। अभिनेता ने जानकारी दी थी कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है।
4 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान उन्होंने रजनीकांत की प्रशंसा भी की थी। अभिनेता ने यह भी कहा था कि रजनीकांत के साथ शूटिंग करना उनके लिए खुशी की बात थी। टीजे ग्नानवेल के निर्देशन में बन रही 'वेट्टाइयां' में रजनीकांत, अमिताभ बच्चन के अलावा राणा दग्गुबाती, फहद फासिल, मंजू वारियर, रितिका सिंह और दुशारा विजयन जैसे कलाकार भी हैं।
5 of 5
रजनीकांत
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है। फिल्म इस अक्टूबर में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म के अलावा रजनीकांत लोकेश कनगराज की फिल्म कुली में भी नजर आने वाले हैं। लोकेश सिनेमैटिक यूनिवर्स से यह फिल्म पूरी तरह से अलग होगी।