विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी फिल्म 'वीडी 12' (अस्थाई नाम) को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। फिल्म का निर्देशन गौतम तिन्नानुरी कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता इन दिनों तेजी से फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही उनकी इस फिल्म की शूटिंग पूरी होने वाली है।
Vijay Deverakonda: 'वीडी 12' में किस भूमिका में दिखेंगे विजय देवरकोंडा? जानकर फैंस हो जाएंगे खुश
इस बीच वीडी 12 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में विजय पुलिस कॉन्स्टेबल की भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले हैं। पिछले काफी समय से यह चर्चा थी कि फिल्म में उन्हें पुलिसवाले के रूप में दिखाया जा सकता है।
South Celebs: फिल्मों में डबल रोल का धमाका कर चुके हैं ये साउथ सितारे, अब विजय देवरकोंडा भी मैदान में उतरे
विजय इन दिनों करियर के मुश्किल भरे दौर से गुजर रहे हैं। इस समय उन्हें एक हिट फिल्म की सख्त जरूरत है। इस फिल्म से अभिनेता को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं।
Blessy: "आडुजीवितम का उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं", ब्लेसी को क्यों जारी करना पड़ा बयान?
वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में विजय द फैमिली स्टार नाम की फिल्म में नजर आए थे। फिल्म में उनके साथ मृणाल ठाकुर भी थीं। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर उनकी यह फिल्म कमाल नहीं दिखा सकी थी। टिकट खिड़की पर इस फिल्म ने महज 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
Kangana Ranaut: कंगना बोलीं- मैंने बजरंगी भाईजान का ऑफर ठुकराया, 'इमरजेंसी' देखना चाहते हैं सलमान खान