साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता राम चरण इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। अभिनेता के घर जल्द ही नन्हे मेहमान का आगमन होने वाला है। जी हां, राम चरण और उनकी पत्नी उपासना बहुत ही जल्द माता-पिता बनने वाले हैं। इस सफर के लिए न केवल कपल बल्कि उनके फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं। वैसे तो आम तौर पर हर सितारे को कभी न कभी, किसी न किसी मुद्दे पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। इस बार ट्रोल्स के निशाने पर राम चरण और उपासना आ गए। लेकिन इस ट्रोल की राम चरण के फैंस ने जमकर क्लास लगाई, बात हाथापाई तक पहुंच गई।
Ram Charan: राम चरण और उपासना पर कमेंट करना ट्रोल को पड़ा भारी, एक्टर के फैंस ने जमकर पीटा, कर दिया ऐसा हाल
सोशल मीडिया के मशहूर ट्रोल, जो तेलुगू अभिनेताओं और मशहूर हस्तियों को बुरी तरह से ट्रोल करने के लिए जाना जाता है। हाल ही में राम चरण के प्रशंसकों द्वारा उस पर शारीरिक रूप से हमला किया गया था। दरअसल, इस ट्रोल ने हाल ही में तेलुगू स्टार और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां की थी, जिसने अभिनेता के फैंस के दिल में नफरत भर दी थी। पूरी घटना का वीडियो प्रशंसकों द्वारा रिकॉर्ड किया गया था और इंटरनेट पर तेजी वायरल है। यह स्पष्ट नहीं है कि इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई की है या नहीं।
'आरआरआर' स्टार के लगभग सात प्रशंसकों ने सुनीसिथ नाम के एक व्यक्ति को ट्रैक किया और उसे खूब पीटा। फिर इन प्रशंसकों ने इस ट्रोल से उसके द्वारा राम चरण और उपासना के लिए की गई अपमानजनक टिप्पणियों के लिए माफी मांगने के लिए कहा गया। इस वीडियो पर अभिनेता के फैंस कमेंट कर सपोर्ट कर रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि राम चरण के फैंस का मानना है कि शारीरिक हिंसा भी सही है।
Vicky Kaushal Birthday: विक्की की पिछली 10 फिल्मों का ये है रिपोर्ट कार्ड, जब जब अनुराग के साथ आए, तब तब हुआ..
हालांकि, कई लोगों ने इसकी आलोचना भी की है, जिन्होंने कहा है कि हिंसा की कोई जरूरत नहीं थी। एक यूजर ने लिखा, 'मैं शारीरिक हिंसा को माफ नहीं करता। हालांकि, इस आदमी को बकवास क्यों बोलते रहना पड़ता है? क्या उसका परिवार उस पर लगाम नहीं लगाता? वह अनावश्यक रूप से अभिनेताओं और उनके परिवारों के खिलाफ बकवास बोलकर परेशानी को आमंत्रित कर रहा है।' वीडियो को ट्विटर पर एक मिलियन से अधिक बार देखा गया है और इसे राम चरण के प्रशंसकों द्वारा लगातार साझा किया जा रहा है।
ఉపాసన గురించి తప్పుగా మాట్లాడిన సునిశిత్ ను చితకబాదిన రాంచరణ్ ఫ్యాన్స్ 🔥🔥🔥
Inko sari social media lo kanapadadu inka 🤣😂@AlwaysRamCharan pic.twitter.com/xaOKTna0M5
ट्रोल ने एक यूट्यूब इंटरव्यू में कहा था कि राम चरण और उपासना उसके दोस्त हैं और वे हाल ही में एक लंबी रोड ट्रिप पर गए थे। उन्होंने तेलुगू अभिनेता के बारे में कुछ अपमानजनक टिप्पणी भी की, जिससे प्रशंसक नाराज हो गए। वर्कफ्रंट की बात करें तो राम चरण ने हाल ही में शंकर द्वारा निर्देशित गेम चेंजर का शूटिंग शेड्यूल पूरा किया है। इस फिल्म में अभिनेता कियारा आडवाणी के साथ काम करते दिखाई देने वाले हैं।
Tony Awards: बैठक के बाद भी टोनी अवॉर्ड्स पर संशय बरकरार, WGA हड़ताल पर छूट के लिए अंतिम प्रयास जारी