फिल्म ‘हनुमान’ की सफलता के बाद ‘अमर उजाला’ को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू के हिसाब से निर्देशक प्रशांत वर्मा इस फिल्म की सीक्वल से पहले प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स की दो और फिल्मों की तैयारियां करीब करीब पूरी कर चुके हैं। बताते हैं कि इस बीच उनकी फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह से हुई बातचीत के बाद इस यूनिवर्स से इतर एक और फिल्म की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसके चलते फिल्म ‘हनुमान’ की सीक्वल ‘जय हनुमान’ की शूटिंग में विलंब होने जा रहा है और अब इस फिल्म की शूटिंग अब अगले साल शुरू नहीं होगी।
Prasanth Varma EXCLUSIVE: ‘जय हनुमान’ से पहले परदे पर उतरेंगी ‘महाकाली’, पीवीसीयू की अगली फिल्म पर बड़ा खुलासा
2 of 5
प्रशांत वर्मा-हनुमान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इसी साल की शुरुआत में ‘अमर उजाला’ से बात करते हुए प्रशांत वर्मा ने कहा, फिल्म ‘जय हनुमान’ से पहले प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स (पीवीसीयू) की दो फिल्में और रिलीज होगी। एक तो ‘अधीरा’ होगी ही, दूसरी फिल्म जिसके बारे में मैं सबसे पहले ‘अमर उजाला’ को बता रहा हूं, वह फिल्म होगी ‘महाकाली’। ये शक्ति का समाज से सामंजस्य बिठाती फिल्म है और इसका निर्देशन मैं एक महिला निर्देशक से करा रहा हूं।’
3 of 5
हनुमान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अब तक माना यही जा रहा था कि फिल्म ‘जय हनुमान’ की शूटिंग साल 2025 में शुरू हो जाएगी लेकिन बताते हैं कि फिल्म ‘पुष्पा’ और ‘पुष्पा 2’ बनाने वाली कंपनी मैत्री मूवीज ने इस बीच निर्देशक प्रशांत वर्मा को अपने लिए एक मेगा बजट फिल्म बनाने के लिए राजी कर लिया है। इस फिल्म का बजट करीब 300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है और इस फिल्म के हीरो होंगे एक हिट की तलाश में भटक रहे अभिनेता रणवीर सिंह। रणवीर सिंह ने रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है। उनके पास फिलहाल फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ और सोनी पिक्चर्स की इंटरनेशनल फिल्म ‘शक्तिमान’ हैं, लेकिन दोनों की शूटिंग कब शुरू होगी, अभी तक तय नहीं है।
Kalki 2898 AD: 'कल्कि 2898 एडी' का नया प्रोमो जारी, कल आएगा फिल्म पर अब तक का सबसे बड़ा अपडेट
4 of 5
हनुमान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रशांत वर्मा इन दिनों अपने नए कार्यालय के निर्माण में व्यस्त बताए जाते हैं। ये ऑफिस उन्होंने हैदराबाद में अपने पुराने ऑफिस के पास ही लिया है और इन दिनों इसको सजाने संवारने का काम तेजी से चल रहा है। करीब 25 लोगों की टीम इन दिनों ‘अधीरा’ और ‘महाकाली’ की तैयारियों को अंतिम रूप देने में दिन रात जुटी हुई है और फिल्म ‘जय हनुमान’ में हनुमान की भूमिका के लिए साउथ सिनेमा के एक बड़े सितारे को लेने की बात भी करीब करीब तय हो चुकी है।
Tmkoc: जहां परिंदा पर नहीं मार सकता, उस दिल्ली में गायब हुआ मशहूर कलाकार, पुलिस ने दर्ज की सिर्फ जीडी रिपोर्ट
5 of 5
प्रशांत वर्मा-जय हनुमान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘हनुमान’ साल 2024 की भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म रही है और इस फिल्म के बाद से ही प्रशांत वर्मा के पास तमाम फिल्म कंपनियों के न्यौते आते रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि इस तमाम प्रस्तावों के बीच प्रशांत ने मैत्री मूवीज के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। अभिनेता रणवीर सिंह की इस सिलसिले में प्रशांत वर्मा से मुलाकात हो चुकी है और इस त्रिवेणी के संगम का आधिकारिक एलान फिल्म ‘पुष्पा 2’ की रिलीज के आसपास किए जाने की तैयारी चल रही है।
Bela Bajaria: कपिल शर्मा शो के व्यूज नंबर जान खुश हुईं नेटफ्लिक्स की सीसीओ, मुंबई दफ्तर में यूं मनी ‘दिवाली’