साउथ के एक्टर सूर्या की फिल्म 'करुप्पु' बॉलीवुड की फिल्मों पर भारी पड़ रही है। आज इस फिल्म की रिलीज का तीसरा दिन है। 15 मई को इसने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। पहले दिन धीमी शुरुआत के बाद वीकएंड पर फिल्म का कलेक्शन काफी बढ़ा है। फिल्म का कलेक्शन देख कर लगता है कि दर्शक इस फिल्म की कहानी और अभिनय को पसंद कर रहे हैं। आइए जानते हैं इसने आज रविवार के दिन कितना कलेक्शन किया है?
'करुप्पु' का कलेक्शन
सुपरहीरो वाली फिल्म 'करुप्पु' यूं तो शुरुआत से ही अच्छी कमाई कर रही है। मगर आज इसके कलेक्शन में उछाल देखने को मिल रहा है। रविवार को इसे वीकएंड का फायदा मिला है। आज खबर लिखे जाने तक इस फिल्म ने 26.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। देर रात इस कलेक्शन में इजाफा हो सकता है। शनिवार को इसने 24.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ओपनिंग डे पर फिल्म का कलेक्शन 15.50 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह से इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 66.05 करोड़ रुपये हो गया है।
3 of 5
करुप्पु
- फोटो : सोशल मीडिया
आखिरी फिल्म से मुकाबला
आखिरी बार सूर्या फिल्म 'रेट्रो' में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही थी। तीसरे दिन इस फिल्म ने 8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस फिल्म का बजट 65 करोड़ रुपये था और इसने बॉक्स ऑफिस पर टोटल लगभग 61 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 'करुप्पु' का बजट 130 करोड़ रुपये बताया है। बजट के हिसाब से यह फिल्म अच्छा कलेक्शन कर रही है। अगर फिल्म की कमाई इसी तरह जारी रही तो यह जल्द है 100 क्लब में शामिल हो जाएगी।
4 of 5
करुप्पु
- फोटो : X DreamWarriorpic
'करुप्पु' के लिए चुनौती
इन दिनों सिनेमाघरों में 'पति पत्नी और वो दो', 'आखिरी सवाल', 'कृष्णावतारम: पार्ट 1' और 'राजा शिवाजी' लगी हुई हैं। इन फिल्मों की कमाई काफी कम हो गई है। सभी फिल्मों पर 'करुप्पु' भारी पड़ रही है। 'करुप्पु' में सूर्या और तृषा कृष्णन लीड रोल में हैं। इनके अलावा, इंद्रन्स, नट्टी सुब्रमण्यम, स्वासिका, शिवदा, सुप्रीत रेड्डी और योगी बाबू भी अहम किरदारों में हैं।
5 of 5
फिल्म 'करुप्पु'
- फोटो : इंस्टाग्राम
'करुप्पु' फिल्म के बारे में
फिल्म 'करुप्पु' की कहानी काफी दमदार है जो दर्शकों को पसंद आ रही है। यह कहानी एक लालची वकील के बारे में है। वह अमीरों का साथ देता और गरीबों पर जुल्म करता है। यहां तक कि वह कानून व्यवस्था को अपनी उंगलियों पर नचाता है। ऐसे में एक शख्स परेशान होकर अपने गांव के रक्षक देवता करुप्पुसामी से मदद मांगता है। इसके बाद करुप्पुसामी सुर्या के रूप में सामने आते हैं और लोगों की मदद करते हैं।