शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी अभिनीत 'अमरन' बॉक्स ऑफिस पर मजबूती के साथ अपने कदम जमाए हुए है। हफ्ते भर में ही यह 100 करोड़ रुपये के क्लब में जगह बना चुकी है। इसके साथ ही फिल्म ने अब वीकएंड का भी फायदा उठाया है। फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुई आज 10 दिन पूरे हो गए हैं। आज के कमाई के आंकड़ें भी सामने आ चुके हैं। चलिए जानते हैं 'अमरन' ने आज कितनी कमाई की...
2 of 5
अमरन
- फोटो : एक्स @ikamalhaasan
फिल्म का बजट
शिवकार्तिकेयन की 'अमरन' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 21.4 करोड़ रुपये पर अपना खाता खोला था, जो फिल्म के लिए अच्छी ओपनिंग मानी गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'अमरन' 120 करोड़ रुपये के बजट में बनी है और इसने पहले दिन अपनी कमाई का 17 प्रतिशत से ज्यादा का हिस्सा निकाल लिया था। वहीं, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में मामूली गिरावट दर्ज की गई थी। 'अमरन' ने दूसरे दिन 19.15 करोड़ रुपये की कमाई की। तीसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म को वीकएंड का फायदा मिला और इसने रफ्तार पकड़ी। फिल्म ने तीसरे दिन उछाल के साथ 21 करोड़ रुपये की कमाई की।
3 of 5
अमरन
- फोटो : इंस्टाग्राम
पहले हफ्ते का कुल कलेक्शन
चौथे दिन रफ्तार को बरकरार रखते हुए फिल्म ने रविवार को फिर उछाल के साथ 21.55 करोड़ रुपये बटोरे। पांचवें दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई। फिल्म ने सोमवार को 10.15 करोड़ रुपये कमाए। छठे दिन फिल्म ने गिरावट के साथ नौ करोड़ रुपये की कमाई की। छठे दिन फिल्म ने नौ करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने सातवें दिन 6.85 करोड़ रुपये, आठवें दिन 5.75 करोड़ रुपये बटोरे। फिल्म का पहले हफ्ते का कुल कलेक्शन 114.85 करोड़ रुपये हुआ।
4 of 5
अमरन
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म की कुल कमाई
फिल्म ने नौवें दिन रफ्तार पकड़ी थी और उछाल के साथ 7.4 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म ने बीते दिन अपना बजट का आंकड़ा भी पार कर लिया था। वहीं, आज, शनिवार के आंकड़ें भी सामने आ गए हैं। फिल्म ने वीकएंड का फायदा उठाया है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 'अमरन' ने 10वें दिन उछाल के साथ 9.97 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं अब फिल्म का कुल कलेक्शन 132.22 करोड़ रुपये हो चुका है।
5 of 5
अमरन
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म की कहानी और कलाकार
यह 2014 में जम्मू कश्मीर के शोपियां में एक आतंकवादी रोधी अभियान में शहीद हुए मेजर मुकुंद वरदराजन की बायोपिक है। उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया था। 'अमरन' में शिवकार्तिकेयन एक भारतीय सेना राष्ट्रीय राइफल्स अधिकारी यानी मेजर मुकुंद वरदराजन की भूमिका में हैं।