फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sonali Bendre calles herself outsider says I still do not feel like an insider Know Details

Sonali Bendre: ससुराल में जब फिल्मों पर होती है चर्चा तो खुद को बाहरी मानती हैं सोनाली ? अभिनेत्री ने बताई वजह

Sat, 06 Apr 2024 12:40 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 06 Apr 2024 12:40 PM IST
सार

वर्ष 1994 में फिल्म 'आग' से डेब्यू करने वाली अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने कई फिल्मों में काम किया। फिर एक्टिंग से कुछ समय दूर रहने के बाद 2022 में ओटीटी पर कमबैक किया। इतने लंबे करियर के बाद भी वह फिल्म जगत में खुद को बाहरी मानती हैं।

विज्ञापन
Sonali Bendre calles herself outsider says I still do not feel like an insider Know Details
सोनाली बेंद्रे - फोटो : social media

विस्तार

कई चर्चित फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने दर्शकों के बीच अच्छी पहचान बनाई है। करियर के शुरुआती दौर में इंडस्ट्री में उनका किसी से कोई ताल्लुक नहीं रहा। उन्होंने अपने लिए राह खुद बनाई। इस वजह से वह खुद को बाहरी मानती हैं। सोनाली का कहना है कि कई फिल्मों में काम करने के बाद भी वह आज भी खुद को इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं मानती हैं।

विज्ञापन

Sonali Bendre calles herself outsider says I still do not feel like an insider Know Details
सोनाली बेंद्रे - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री का कहना है, 'मेरे बचपन के दोस्त नहीं हैं'। सोनाली ने कहा कि कहने को तो यह खानाबदोश लाइफस्टाइल परेशान करने वाली थी। लेकिन, इसने उनके अंदर स्वतंत्रता की भावना भी पैदा की। सोनाली ने कहा, 'मेरे अंदर खुद के साथ रहने की खूबी है। जब मैं इस इंडस्ट्री में भी आई तो इस खूबी के चलेत मुझे लोगों के साथ रहने की जरूरत नही होने से भी मुझे काफी आंतरिक बल मिला'।
Rashmika Mandanna: महेश बाबू से रश्मिका के पुष्पा 2 लुक की क्यों हुई तुलना, एक्ट्रेस की प्रतिक्रिया हुई वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

Sonali Bendre calles herself outsider says I still do not feel like an insider Know Details
सोनाली बेंद्रे - फोटो : insta

सोनाली ने कहा कि बॉलीवुड की प्रतिस्पर्धा को देखते हुए उन्होंने खुद को बाहर महसूस किया, इससे उन्हें आगे बढ़ने में मदद मिली। सोनाली ने कहा, 'फिल्म के सेट पर जहां लोग एक-दूसरे से मिलते हैं, मैं पूरी तरह से आउटसाइड थी। यहां तक कि जब बहल फैमिली (सोनाली के पति गोल्डी बहल का परिवार) साथ बैठकर फिल्मों पर चर्चा करती है, तब भी मैं इनसाइडर महसूस नहीं करती'।
Diljit Dosanjh: दिलजीत ने साझा कीं 'अमर सिंह चमकीला' की अनदेखी तस्वीरें, फिल्म को लेकर फैंस में बढ़ी उत्सुकता

विज्ञापन

Sonali Bendre calles herself outsider says I still do not feel like an insider Know Details
सोनाली बेंद्रे - फोटो : social media

सोनाली ने कहा, 'गोल्डी मुझसे किसी स्क्रिप्ट को लेकर मेरी राय पूछते हैं। उन्हें लगता है कि मेरे पास अभी भी आउटसाइडर वाला नजरिया है, जो दर्शकों के साथ अधिक मेल खाता है। अब, मेरा बेटा (रणवीर) विदेश में पढ़ रहा है। मैं हमारे प्रोडक्शन हाउस के साथ और ज्यादा जुड़ रही हूं'। वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनाली ने अभिनय से ब्रेक के लंबे वक्त बाद सीरीज 'द ब्रोकन न्यूज' (2022) से वापसी की। 
Jackie Shroff: सेल्फी लेने आए प्रशंसक पर जैकी श्रॉफ ने उठाया हाथ, यूजर्स ने अभिनेता को किया ट्रोल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed