अजय देवगन की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ एक रिलीज टलने के बाद अंतत: इस शुक्रवार को रिलीज हो गई। हालांकि, फिल्म से जैसी उम्मीद थी, फिल्म की शुरुआत वैसी नहीं रही। अब फिल्म के दूसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। जानते हैं शनिवार कैसी हुई ‘सन ऑफ सरदार 2’ की कमाई।
2 of 5
सन ऑफ सरदार 2
- फोटो : इंस्टाग्राम
दूसरे दिन ऐसा रहा हाल
अजय देवगन की इस कॉमेडी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक सुस्त शुरुआत की थी। पहले दिन सिर्फ 7.25 करोड़ रुपए की कमाई करने वाली ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने अपने दूसरे शनिवार को खबर लिखे जाने तक 6.30 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इस तरह से शुरुआती दो दिनों में ‘सन ऑफ सरदार 2’ सिर्फ 13.55 करोड़ रुपए ही जुटा पाई है।
3 of 5
सन ऑफ सरदार 2
- फोटो : इंस्टाग्राम- @ajaydevgn
वीकेंड का भी लाभ नहीं उठा पाएगी फिल्म !
‘सन ऑफ सरदार 2’ से अजय देवगन को काफी उम्मीदें थीं। हालांकि, शुरुआती दो दिनों की हालत देखकर ऐसा लगता है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाएगी। पहले दिन सुस्त शुरुआत के बाद उम्मीद थी कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई बढ़ेगी, लेकिन शनिवार की हालत देखकर ऐसा नहीं लगता है कि फिल्म वीकेंड का भी कोई खास लाभ उठा पाएगी।
यह खबर भी पढ़ेंः Son Of Sardaar 2 Movie Review: घर छोड़ दिया दिमाग, तो हंसाएगी ‘सन ऑफ सरदार 2’; फिल्म में सब पर भारी एक बिहारी
4 of 5
फिल्म 'सन ऑफ सरदार' और 'धड़क 2'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
दूसरे दिन भी ‘धड़क 2’ पर भारी पड़ी ‘सन ऑफ सरदार 2’
‘सन ऑफ सरदार 2’ का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की ‘धड़क 2’ से है। हालांकि, दोनों ही दिनों में ‘सन ऑफ सरदार 2’ ‘धड़क 2’ पर भारी पड़ी है। दूसरे दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने जहां खबर लिखे जाने तक 6.30 करोड़ रुपए की कमाई की है। वहीं ‘धड़क 2’ ने शनिवार को सिर्फ 3.24 करोड़ रुपए ही जुटा पाए हैं।
5 of 5
सन ऑफ सरदार 2
- फोटो : इंस्टाग्राम- @ajaydevgn
‘सन ऑफ सरदार’ का सीक्वल है ‘सन ऑफ सरदार 2’
‘सन ऑफ सरदार 2’ अजय देवगन की साल 2012 में ‘सन ऑफ सरदार’ का सीक्वल है। फिल्म की कहानी इस बार अलग है, लेकिन अजय देवगन एक बार फिर जस्सी सिंह के किरदार में ही नजर आए हैं। ‘सन ऑफ सरदार’ ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ऊपर की कमाई की थी। ऐसे में ‘सन ऑफ सरदार 2’ इससे ज्यादा कमाई कर पाएगी या नहीं, ये कहना मुश्किल लगता है।