फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shahid Kapoor film DEVA Release Date out with movie will hit theaters on Valentines Day next year

DEVA Release Date: 'देवा' की रिलीज डेट में हुआ बदलाव, अब इस दिन वर्दी में भौकाल दिखाएंगे शाहिद कपूर

Fri, 19 Jul 2024 03:50 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 19 Jul 2024 03:50 PM IST
सार

शाहिद कपूर की आगामी फिल्म 'देवा' है। यह फिल्म इस साल दशहरा के मौके पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट बदल गई है। क्या है नई तारीख? आइए जानते हैं...

विज्ञापन
Shahid Kapoor film DEVA Release Date out with movie will hit theaters on Valentines Day next year
शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' की रिलीज डेट बदल गई है और नई तारीख से पर्दा उठ गया है। यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह एक्शन थ्रिलर फिल्म है। मेकर्स ने आज फिल्म से शाहिद कपूर का लुक साझा किया है। इसमें अभिनेता इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। शाहिद फिल्म में पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे। 
विज्ञापन

Shahid Kapoor film DEVA Release Date out with movie will hit theaters on Valentines Day next year
शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

शाहिद कपूर के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म का पोस्टर साझा किया गया है। इसमें वह काफी रफ-टफ दिख रहे हैं। वर्दी पहने हाथ में गन थामे अभिनेता की नजर अपने लक्ष्य पर है। शाहिद कपूर की यह फिल्म बेशक एक्शन से भरपूर है, लेकिन दर्शकों के सामने यह मोहब्बत के महीने में आएगी। फिल्म वैलेंटाइन्स डे के मौके पर 14 फरवरी 2025 को रिलीज होगी। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

विज्ञापन
विज्ञापन

Shahid Kapoor film DEVA Release Date out with movie will hit theaters on Valentines Day next year
देवा - फोटो : इंस्टाग्राम
शाहिद कपूर ने पोस्ट के साथ लिखा है, 'एक हिंसक वैलेंटाइन डे के लिए तैयार हो जाइए, 'देवा' 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी!' इस साल रिलीज हुई अपनी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' से एकदम विपरीत अंदाज में शाहिद कपूर नजर आएंगे।
विज्ञापन

Shahid Kapoor film DEVA Release Date out with movie will hit theaters on Valentines Day next year
शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shahidkapoor

शाहिद कपूर ने पोस्ट के साथ लिखा है, 'एक हिंसक वैलेंटाइन डे के लिए तैयार हो जाइए, 'देवा' 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी!' शाहिद कपूर की 'देवा' पहले इसी साल दशहरे के मौके पर अक्तूबर में रिलीज होने जा रही थी। लेकिन, अब निर्माताओं ने इसकी रिलीज डेट बदल दी है। मलयालम फिल्ममेकर रोशन एंड्रयूज ने इसका निर्देशन किया है। वहीं, इसे सिद्धार्थ रॉय कपूर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में खतरनाक एक्शन देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed