बॉलीवुड के कई स्टार्स अभिनय के अलावा कई और चीजों में भी महारत रखते हैं। कुछ एक्टर होने के साथ-साथ अच्छे गायक होते हैं तो कुछ अच्छे डांसर। ऐसे ही फिल्म इंडस्ट्री में भाई जान के नाम से मशहूर सलमान खान अभिनय के अलावा पेंटिंग भी करते हैं। अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल से वे अपने इस शौक के बारे में अपने फैंस को बताते भी रहते हैं। वहीं अब भाई जान के दीवानों के लिए एक बड़ी खबर आई है। सलमान खान के द्वारा बनाई गई पेंटिंग बिकने को तैयार है। चलिए आपको बताते हैं आप भी कहां से इस पेंटिंग को खरीद सकते हैं।
2 of 5
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
सलमान खान जब भी कोई काम करते हैं वे पूरी सिद्दत से उसमें डूब जाते हैं। फिल्मों के अलावा वे बचे हुए समय में पेंटिंग करते हैं। सलमान खान की पेंटिंग्स भी उनके अभिनय सरीखी ही सुंदर होती हैं। हाल ही में अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से बताया है कि उनकी पहली पेंटिंग जिसका नाम 'यूनिटी 1' है वह बिकने को तैयार है। खुद अभिनेता ने इस बात की जानकारी को अपने फैंस के संग साझा किया है।
3 of 5
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
सलमान खान ने एक वीडियो साझा करते हुए बताया कि, 'मेरी पहली पेंटिंग जिसका नाम 'यूनिटी 1' है उसे अगले सात दिनों तक आप खरीद सकते हैं। यह पेंटिंग अर्टिफाई ग्लोबल पर मौजूद है। आप इसे वहां से खरीद सकते हैं'।
4 of 5
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
सलमान खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उनके फैंस इस सेल के बारे में अधिक से अधिक जानकारी लेने को बेताब नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'मैं भाई जान के पेंटिंग का बहुत बड़ा फैन हूं और मैं उनके पेंटिंग्स के सेल का हिस्सा जरूर बनूंगा'।
5 of 5
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करे तो भाई जान आने वाले दिनों में फिल्म 'सिकंदर' में नजर आने वाले हैं। दर्शकों में अभी से ही इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। सूत्रों की मानें तो सलमान खान इस फिल्म में एक अवतार में नजर आने वाले हैं, जिसके लिए वे बहुत मेहनत भी कर रहे हैं।