सलमान खान के फैंस आज उनके 60वें जन्मदिन के मौके पर जश्न में डूबे हैं। उन्होंने साल 1988 में फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दीं। अपने 35 साल के करियर में सलमान खान ने कई फिल्मों में ऐसे रोल किए जिसे खूब पसंद किया गया। कई लोगों ने उनके लुक की नकल की और यह ट्रेंड बन गया है। इस खबर में हम आपको कुछ ऐसे ट्रेंड के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें सलमान खान ने सेट किया।
2 of 6
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
दबंग स्टाइल
साल 2010 में सलमान खान की फिल्म 'दबंग' रिलीज हुई। इसमें सलमान खान ने एक पुलिस वाले का किरदार निभाया था। सलमान खान काले चश्मे को अपनी शर्ट की कॉलर में पीछे की तरफ लगाया था। एक्टर के इस स्टाइल को उनके फैंस ने कॉपी किया और यह ट्रेंड बन गया।
3 of 6
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
तेरे नाम हेयर स्टाइल
साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'तेरे नाम' में सलमान खान ने राधे मोहन नाम का किरदार निभाया। इस फिल्म में उन्होंने एक खास तरह की हेयरस्टाइल रखी। उन्होंने बीच की मांग निकाली थी और बालों को साइड से माथे के नीचे तक रखा था। उनके इस स्टाइल को नौजवानों ने खूब कॉपी किया और यह ट्रेंड में आ गया।
4 of 6
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
जैकेट और कैप
फिल्म 'मैंने प्यार किया' (1989) में सलमान खान ने कैप लगाई थी। उस वक्त फैंस ने इसे कॉपी किया। इसी तरह से 90 की दहाई की शुरुआत में सलमान खान ने जो जैकेट पहनी उसे भी दर्शकों ने खूब सराहा और कॉपी किया। कैप पहनना और जैकेट पहनना 90 के दशक में ट्रेंड बन गया था।
5 of 6
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
लंबे बाल
साल 2006 में सलमान खान की फिल्म 'सावन' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने लंबे बाल रखे थे। यह फिल्म बहुत ज्यादा तो नहीं चल सकी लेकिन उनके फैंस ने उनके बालों को कॉपी किया था। सलमान खान ने 'किसी का भाई किसी की जान' में भी लंबे बाल रखे थे।