जीनत अमान ने शादी से पहले लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की सलाह दी थी, जिस पर अभिनेत्री मुमताज ने उन्हें आड़े हाथों लिया था। उन्होंने शादी के रिश्ते पर लिव इन में रहने की सलाह देने के लिए जीनत की कड़ी आलोचना भी की थी, जिसके बाद जीनत ने भी मुमताज की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी। वहीं, इस मामले में अब हिंदी सिनेमा की एक और दिग्गज अभिनेत्री शामिल हो चुकी हैं, वह हैं सायरा बानो। अब इस मुद्दे पर सायरा बानो की भी टिप्पणी सामने आई है। मुमताज के बाद अब उन्होंने भी लिव-इन रिलेशनशिप के चलन पर आपत्ति जाहिर की है।
2 of 5
सायरा बानो
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बारे में बात करते हुए सायरा बानो ने कहा कि मैं ज्यादा नहीं पढ़ती हूं और मैं वास्तव में उनकी बातों का पालन नहीं करती हूं, लेकिन हम तो बहुत पुराने जमाने के लोग हैं। हमारा चलन 40-50 साल पहले का है। शादी करने से पहले लिव-इन रिलेशनशिप के विचार से मैं सहमत नहीं हो सकती। मैं कभी भी लिव-इन की वकालत नहीं करूंगी। इस तरह के रिश्ते मेरे लिए अकल्पनीय और अस्वीकार्य हैं।
3 of 5
जीनत अमान
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, यह विवाद जीनत अमान की इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर शुरू हुआ। जीनत अमान ने अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में अपने फैंस को सामाजिक दबावों के आगे न झुकने के लिए प्रोत्साहित किया था, खासकर लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर। अभिनेत्री ने लिखा था, 'अगर आप किसी रिश्ते में हैं तो मैं आपसे दृढ़तापूर्वक कहती हूं कि आप शादी करने से पहले लिव-इन में रहें।' जीनत ने यह भी बताया था कि उन्होंने अपने दोनों बेटों को भी यही सलाह दी है।
4 of 5
मुमताज
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद एक साक्षात्कार के दौरान दिग्गज अभिनेत्री मुमताज से जीनत के बयान पर प्रतिक्रिया मांगी गई, जिस पर उन्होंने जीनत के बयान पर असहमति जाहिर की। मुमताज ने कहा, 'जीनत को इस बात से सावधान रहना चाहिए कि वह क्या सलाह दे रही हैं। वे अचानक ही सोशल मीडिया पर इतनी बड़ी लोकप्रियता में आ गई हैं और मैं एक कूल आंटी की तरह दिखने को लेकर उनके उत्साह को समझ सकती हूं, लेकिन हमारे नैतिक मूल्यों के विपरीत सलाह देना आपके अनुयायियों को बढ़ाने का समाधान नहीं है।' इसके साथ ही वे लोगों को जीनत की ही असफल शादी का उदाहरण देती नजर आईं। मुमताज ने कहा था कि जीनत की शादी नर्क के समान थी।
Child Artistes: बड़े होकर बॉलीवुड में धमाल नहीं मचा सके ये बाल कलाकार, लिस्ट देखकर रह जाएंगे हैरान
5 of 5
जीनत अमान
- फोटो : सोशल मीडिया
मुमताज की टिप्पणी पर जीनत अमान ने भी पलटवार किया। जीनत अमान ने कहा कि हर किसी को अपनी राय रखने का अधिकार है। मैं कभी भी दूसरों के निजी जीवन पर टिप्पणी करने या अपने सहयोगियों को अपमानित करने वालों में से नहीं रही हूं और मैं अब इसे शुरू नहीं करने जा रही हूं।' अब जीनत और मुमताज की जुबानी जंग के बीच सायरा बानो की प्रतिक्रिया जबर्दस्त सुर्खिया बटोर रही है।