Khosla Ka Ghosla 2: 'खोसला का घोसला' का सीक्वल बनाने के लिए तैयार निर्माता! रणवीर शौरी ने किया खुलासा
'खोसला का घोसला' की टीम फिर से एकजुट हुई और फिल्म की यादों से बंध गई। उन्होंने 18 अक्तूबर को फिल्म की फिर से रिलीज होने को लेकर भी उत्साह व्यक्त किया।
विस्तार
'खोसला का घोसला' 18 साल पहले रिलीज हुई थी और आज तक इसे सिनेमा प्रेमियों द्वारा पसंद किया जा रहा है। खोसला का घोसला के निर्माता और कलाकारों ने प्रशंसकों को अचंभित कर दिया, जब वे 18 अक्तूबर को फिर फिल्म के दोबारा रिलीज होने से फैंस से मिले और सीक्वल बनने की जानकारी दी।
रणवीर ने ताजा कीं पुरानी यादें
हाल ही में 'खोसला का घोसला' की टीम फिर से एकजुट हुई और फिल्म की यादों से बंध गई। उन्होंने 18 अक्तूबर को फिल्म की फिर से रिलीज होने को लेकर भी उत्साह व्यक्त किया। रणवीर शौरी ने पुरानी यादों को ताजा किया और साझा किया कि कैसे फिल्म ने वर्षों में कल्ट का दर्जा हासिल किया।
सीक्वल अभी पक्का नहीं
अभिनेता रणवीर शौरी से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि इस समय कागज पर कुछ भी नहीं है। सीक्वल के बारे में कुछ भी पक्का नहीं है। फिल्म निर्माताओं ने एक इंटरव्यू में यह बात रखी। फिल्म निर्माताओं ने पत्रकारों से कहा की वह कलाकारों से पूछें कि क्या अगली कड़ी में कलाकार अपनी भूमिका को फिर से निभाने के लिए उत्सुक होंगे। इस पर रणवीर शौरी ने कहा, 'बेशक। सही वक्त को देखते हुए निश्चित रूप से मैं इसे पसंद करूंगा।'
भूमिका पर क्या बोले रणवीर
रणवीर शौरी ने एक इंटरव्यू में कहा, 'यह मेरी शुरुआती भूमिकाओं में से एक थी, जिसने मुझे एक अभिनेता के रूप में पहचान दी है, इसलिए यह बहुत खास है। इसके रिलीज होने का इंतजार करने से मुझे एक सबक मिला, जो मेरे जीवन में आज तक जारी है। यह बहुत अच्छा है कि खोसला का घोसला। फिर से रिलीज होगी और एक नई पीढ़ी को यह देखने को मिलेगा, क्योंकि जब फिल्म सबसे पहले बाहर आई, इसे वितरण और प्रदर्शनी खोजने में बड़ी कठिनाई हुई। अब, 18 साल बाद उनके द्वारा इसका स्वागत किया जा रहा है।