अयोध्या में प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। समारोह की तैयारी बहुत ही धूम धाम से चल रही है। इस समारोह में शामिल होने के लिए भारतीय सिनेमा के कई सितारों को निमंत्रण पत्र मिल चुका है। अयोध्या में 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए भारतीय सिनेमा के कई सितारें काफी उत्सुक दिख रहे है। कई सितारों को इसके लिए निमंत्रण भेजा गया है। हाल ही में साउथ अभिनेता राम चरण और उपासना कामिनेनी को भी रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण मिला है।
Ayodhya Ram Mandir: राम चरण-उपासना को राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह का मिला निमंत्रण, ये सितारे भी होंगे शामिल
साउथ अभिनेता राम चरण और उपासना कामिनेनी को भी रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण मिला है।
राम चरण और उपासना कामिनेनी को श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा गया है। इसकी जानकारी राम चरण के एक फैन पेज ने शुक्रवार, 12 जनवरी को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की है। राम चरण और उपासना समेत कई भारतीय सितारे इसे लिए बेहद उत्सुक हैं। उन्हें उस ऐतिहासिक पल का बेसब्री से इंतजार है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, जैकी श्रॉफ, धनुष और चिरंजीवी समेत प्रमुख हस्तियों के बाद, टॉलीवुड स्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना को राम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए आधिकारिक निमंत्रण मिला है।
#RamCharan Received the Official Invitation at his Residence for Ram Mandir 🙏🛕pran pratishtha ceremony on Jan 22nd. Jai Shri Ram 🚩@AlwaysRamCharan @upasanakonidela pic.twitter.com/U73wamMfMD
शिल्पा से सुष्मिता तक ओटीटी पर धमाल मचाएंगी 40 पार की ये हसीनाएं
अभिनेता अनुपम खेर भी प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुंच रहे हैं। वह कहते हैं, 'हिंदुओं ने कई वर्षों तक संवैधानिक रूप से तक लड़ाई लड़ी। यह केवल हिंदू धर्म के बारे में नहीं, बल्कि अभिव्यक्ति के बारे में है। तमाम बढ़ाओ के बावजूद प्रभु श्रीराम का मंदिर बना है। हम सभी भारतीय इस ऐतिहासिक दिन का इंतजार कर रहे थे।'
हंसिका का लोहड़ी मनाने का अंदाज है बेहद खास