अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री 2' ने हाल ही में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दी है। दो दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस तबाही मचा दी है। दर्शकों को फिल्म की कहानी से लेकर डायलॉग तक एक-एक चीज बेहद पसंद आ रही है। अमर कौशिक के निर्देशन बनी फिल्म के गाने भी दर्शकों के बीच खूब बवाल मचाए हुए हैं। 'स्त्री 2' के आइटम सॉन्ग 'आज की रात' में अभिनेत्री तमन्ना भाटिया के डांस परफॉर्मेंस ने खूब वाहवाही लूटी है, जबकि 2018 में आई 'स्त्री' में नोरा फतेही आइटम नंबर में नजर आई थीं।
Stree 2: तमन्ना का 'आज की रात' या नोरा का 'कमरिया', फैंस को पसंद आया कौन सा गाना? सोशल मीडिया पर भिड़े यूजर्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sat, 17 Aug 2024 12:58 PM IST
सार
शुरुआत में 'स्त्री 2' में तमन्ना का गाना दर्शकों के बीच जगह बनाने में थोड़ा पीछे रहा था। हालांकि, अब ये गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। दर्शक अभिनेत्री के परफॉर्मेंस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। अब तक कई यूजर्स इस पर रील बनाने चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन