Rajinikanth Health Update: अस्पताल से सकुशल घर लौटे रजनीकांत, गुरुवार देर रात मिली सुपरस्टार को छुट्टी
रजनीकांत को 30 सितंबर को चेन्नई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अगले दिन उनका एक गैर-सर्जिकल ऑपरेशन किया गया।
विस्तार
अभिनेता रजनीकांत की सेहत को लेकर फ्रिकमंद प्रशंसकों के लिए राहत भरी खबर है। सुपरस्टार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, रजनीकांत को कल गुरुवार 11 बजे अस्पताल से छुट्टी मिल गई। चेन्नई पुलिस ने यह जानकारी दी है।
Bhumi Pednekar: दलदल की रैप-अप पार्टी में भूमि पेडनेकर संग पहुंचे ये सितारे, देखिए शानदार तस्वीरें
30 सितंबर को कराए गए भर्ती
रजनीकांत को 30 सितंबर को चेन्नई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अगले दिन उनका एक गैर-सर्जिकल ऑपरेशन किया गया। इसके बाद अस्पताल ने एक मेडिकल बुलेटिन जारी कर पूरी प्रक्रिया का विवरण भी साझा किया था।
Actor Rajinikanth was discharged from Apollo Hospital at 11 PM last night: Chennai Police.
— ANI (@ANI) October 4, 2024
Rajinikanth was admitted to Apollo Hospitals on 30th September. He had a swelling in the main blood vessel leaving his heart which was treated by a non-surgical, transcatheter method.
सकुशल लौटे घर
डॉक्टरों ने बताया था कि अभिनेता के दिल से जुड़ी रक्त वाहिका में सूजन आ गई थी। बयान में आगे बताया गया था कि सूजन को ठीक करने के लिए गैर-सर्जिकल प्रक्रिया के बाद एक स्टेंट लगाया गया है। अभिनेता की सेहत अब पहले से बेहतर बताई जा रही है। अब वे घर लौट आए हैं। इस खबर से फैंस ने राहत की सांस ली है।
Deepika Padukone: मां बनने के बाद पहली बार सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज कराएंगी दीपिका, इस मौके को बनाएंगी खास
'वेट्टैयन' में नजर आएंगे सुपस्टार
वर्क फ्रंट की बा करें तो रजनीकांत जल्द ही तमिल फिल्म वेट्टैयन में नजर आने वाले हैं। टीजे ज्ञानवेल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन भी स्क्रीन साझा करते हुए दिखेंगे। हिंदी फिल्म हम के बाद दोनों एक साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। इस फिल्म में फहद फाजिल भी हैं।
Chiranjeevi: चिरंजीवी ने क्यों किया व्यावसायिक फिल्मों का रुख? बताई वजह, कहा- कमर्शियल सिनेमा ही रास्ता था