पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर छाए हुए हैं। इस साल जनवरी में दोनों की रोका सेरेमनी हुई। इसके बाद से फैंस को इनकी शादी का इंतजार है, जिसकी तारीख का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। आए दिन लोग कपल की शादी की तारीख को लेकर अटकलें लगाते रहते हैं। अब खबर आ रही है कि पुलकित और कृति की शादी दिल्ली में होगी और कपल चार दिन का प्री-वेडिंग कार्यक्रम भी रखेंगे। आइए जानते हैं कि कृति-पुलकित की शादी में और क्या खास होने वाला है।
2 of 5
पुलकित सम्राट, कृति
- फोटो : इंस्टाग्राम
पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा जल्द ही पति-पत्नी बनने वाले हैं। कपल साल 2019 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों मार्च 2024 में शादी करेंगे। एक नई रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलकित और कृति की शादी दिल्ली में होगी। जोड़े के लिए शादी से पहले का फंक्शन 13 मार्च से शुरू होकर 16 मार्च तक चलेगा।
3 of 5
पुलकित सम्राट, कृति
- फोटो : इंस्टाग्राम
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कृति और पुलकित 15 मार्च को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी दिल्ली में होने वाली है। बता दें कि इसके पीछे का कारण यह है कि दिल्ली में दोनों कलाकारों का जन्म हुआ था। हालांकि कृति बाद में बेंगलुरु चली गईं, लेकिन पुलकित का परिवार अभी भी दिल्ली में रहता है।
4 of 5
पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरों की मानें तो पुलकित और कृति चाहते हैं कि उनकी शादी काफी प्राइवेट तरीके से हो। ऐसे में कई बॉलीवुड हस्तियां इस शादी का हिस्सा नहीं बनेंगी। हालांकि, पुलकित 'फुकरे' के कलाकारों को अपनी शादी में जरूर इनवाइट करने वाले हैं। सभी लोग अगले सप्ताह दिल्ली में जोड़े के विवाह में शामिल होने वाले हैं।
5 of 5
पुलकित और कृति
- फोटो : social media
हाल ही में, इस कपल की शादी का कार्ड ऑनलाइन लीक हो गया। कार्ड पर लिखा है, "अपनी टीम के साथ जश्न मनाने के लिए इंतजार नहीं कर सकते! लव, पुलकित और कृति।" हालांकि, कपल द्वारा शादी की आधिकारिक घोषणा की जानी बाकी है।
Rajeev Khandelwal: 'शोटाइम' अभिनेता राजीव खुद को नहीं मानते हैं स्टार, बोले- लोग जब आपके काम को याद रखें तब...