कई बॉलीवुड सितारे अक्सर खिलाड़ियों के लिए अपना प्यार जताते रहते हैं। शाहरुख खान अक्सर महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और उनकी आईपीएल टीम, कोलकाता नाइट राइडर्स, उर्फ केकेआर के खिलाड़ियों की तारीफों के पुल बांधते रहते हैं। हालांकि, इन सब के बीच कोहली को अभिनेत्री प्रीति जिंटा के रूप में एक और प्रशंसक मिल गया है। अभिनेत्री ने हाल ही में, अपने लाइव सेशन के दौरान कोहली की खुलकर तारीफ की है।
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रीति जिंटा आईपीएल टीम पंजाब किंग्स की सह-मालिकों में से एक भी हैं। हाल ही में, अभिनेत्री ने एक्स प्लेटफॉर्म पर एक लाइव इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किया, जहां उन्होंने प्रशंसकों के सवालों के जवाब दिए। एक यूजर ने प्रीति जिंटा से विराट कोहली को लेकर उनके विचारों के बारे में पूछा। हालांकि, अभिनेत्री ने जवाब में विराट की तारीफों के पुल बांध दिए।
3 of 5
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
एक यूजर ने प्रीति जिंटा से पूछा, "विराट कोहली के बारे में कुछ कहें"। अभिनेत्री ने जवाब दिया, “मुझे मैदान पर उनका अग्रेशन और जीतने की उनकी इच्छा पसंद है, जिस तरह से वह परिवार और अपने डांस मूव्स से प्यार करते हैं, वह भी मुझे बहुत पसंद है। जब वह पहली बार आईपीएल में आए थे तो मैंने उनके डांस मूव्स बहुत देखे थे।"
4 of 5
प्रीति जिंटा
- फोटो : इंस्टाग्राम
एक अन्य प्रशंसक ने पूछा, "आपकी टीम को घरेलू प्रशंसकों को स्टेडियम की ओर अधिक आकर्षित करने के लिए कुछ प्लान करना चाहिए क्योंकि कल धर्मशाला चेन्नई सुपर किंग्स को सपोर्ट करती नजर आ रही थी।" इस पर प्रीति जिंटा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "यह धोनी के लिए है और मैं क्या कह सकती हूं... हर कोई उन्हें प्यार करता है। हम इसमें कुछ भी नहीं कर सकते हैं। "
5 of 5
प्रीति जिंटा, शिखऱ धवन, शुभमन
- फोटो : इंस्टाग्राम
एक यूजर ने अभिनेत्री से यह भी पूछा कि उनकी टीम पंजाब किंग्स कब आईपीएल ट्रॉफी जीतेगी। इस पर अभिनेत्री ने जवाब दिया, “मुझ पर भरोसा करें, मुझसे ज्यादा यह कोई नहीं जानना चाहता, लेकिन मुझे विश्वास है कि हम इसे एक दिन जीतेंगे…।” उम्मीद है कि जल्द से जल्द।"
Shruti Haasan: बीच राह में श्रुति हसन को छोड़नी पड़ी गाड़ी, फिर ऐसे पहुंची शूट पर, साझा किया वीडियो