‘हक’ और ‘जटाधरा’ जैसी नई हिंदी-साउथ रिलीज फिल्मों के बीच हॉलीवुड फिल्म ‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’ बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में बॉलीवुड फिल्मों को कड़ी टक्कर दी है। अब फिल्म के चौथे दिन की कमाई भी सामने आ गई है, जिसके बाद जानिए मंडे टेस्ट में क्या रहा फिल्म का हाल…
2 of 5
प्रेडेटर बैडलैंड्स
- फोटो : यूट्यूब
सोमवार को गिर गई कमाई
सैकनिल्क के मुताबिक, ‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’ ने सोमवार को चौथे दिन खबर लिखे जाने तक भारत में सिर्फ 45 लाख रुपए ही जुटा पाए हैं। यह फिल्म के कलेक्शन में एक बड़ी गिरावट है। क्योंकि शुरुआती तीन दिनों में फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया था और अपने पहले रविवार को 3.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इस तरह से चार दिनों में अब ‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’ का कुल कलेक्शन 9.95 करोड़ रुपए पहुंच गया है।
3 of 5
प्रेडेटर बैडलैंड्स
- फोटो : यूट्यूब
वीकेंड के बाद आई भारी गिरावट
इससे पहले ‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर 2.4 करोड़ रुपए के साथ अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिली थी। शनिवार को जहां फिल्म ने 3.60 करोड़ रुपए की कमाई की थी। वहीं रविवार को फिल्म का कलेक्शन 3.50 करोड़ रुपए रहा था। लेकिन सोमवार को अब फिल्म का कलेक्शन 50 लाख रुपए तक भी नहीं पहुंच पाया है। हालांकि, देर रात इसके बढ़ने की भी सभावना है।
4 of 5
प्रेडेटर बैडलैंड्स
- फोटो : यूट्यूब
‘हक’ और ‘जटाधरा’ पर पड़ रही भारी
बॉक्स ऑफिस पर ‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’ के सामने इमरान हाशमी और यामी गौतम की ‘हक’ और सोनाक्षी सिन्हा की ‘जटाधरा’ की चुनौती है। हालांकि, शुरुआती तीन दिनों में ‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’ इन दोनों ही फिल्मों पर भारी पड़ी थी। अब सोमवार के कलेक्शन की बात करें तो ‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’ ने जहां खबर लिखे जाने तक 45 लाख रुपए ही जुटाए हैं, तो वहीं ‘हक’ ने 42 लाख और ‘जटाधरा’ सिर्फ 22 लाख रुपए ही जुटा पाई है। हालांकि, इन आंकड़ों के देर रात तक बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में चार दिनों के कुल कलेक्शन में भी ‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’ (9.95 करोड़ रुपए) ‘हक’ (9.37 करोड़ रुपए) और ‘जटाधरा’ (3.61) पर भारी पड़ी है।
5 of 5
प्रेडेटर बैडलैंड्स
- फोटो : यूट्यूब
ऐसी है फिल्म की कहानी
‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’ में एक ऐसी दुनिया दिखाई गई है, जहां ‘याउतजा’ नाम के एलियन रहते हैं। ये लोग दूसरे ग्रह पर जाकर इंसानों और दूसरे जीवों का शिकार करते हैं। इसमें इंसान और एलियन के बीच जंग दिखाई गई है। यह साइंस फिक्शन एक्शन फिल्म है, जो दर्शकों को रोमांचित करती है।