फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Oscars 2026: Ishaan Khatter Janhvi Kapoor Vishal Movie Homebound selected India official entry for Academy Awa

Oscars 2026: ऑस्कर के लिए चुनी गई ईशान-विशाल स्टारर 'होमबाउंड', निर्माता करण जौहर बोले- कभी नहीं भूलूंगा ये पल

Fri, 19 Sep 2025 07:21 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 19 Sep 2025 07:21 PM IST
सार

Homebound is India's official entry for Oscar 2026: ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जान्हवी कपूर अभिनीत फिल्म 'होमबाउंड' इस साल ऑस्कर अवॉर्ड्स में भारत का मान बढ़ाएगी। इस फिल्म को भारत की तरफ से ऑस्कर 2026 में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर कैटेगरी में भेजने के लिए चयनित किया गया है।

विज्ञापन
Oscars 2026: Ishaan Khatter Janhvi Kapoor Vishal Movie Homebound selected India official entry for Academy Awa
'होमबाउंड' फिल्म रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ईशान खट्टर और जान्हवी कपूर अभिनीत फिल्म 'होमबाउंड' ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 में भारत का मान बढ़ाएगी। इस वर्ष के अकेडमी अवॉर्ड्स में फिल्म का चयन हो गया है। यह बेस्ट इंटरनेशनल फीचर कैटेगरी के लिए चुनी गई है। इस फिल्म को अकादमी पुरस्कारों में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया है। इसका एलान आज शुक्रवार, 19 सितंबर को कोलकाता में एन चंद्रा द्वारा किया गया है। बताते चलें कि एन चंद्रा निर्देशक हैं। उन्होंने साल 2026 ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के चयन समिति के अध्यक्ष के रूप में काम किया है।

विज्ञापन


Homebound Movie Review: दोस्ती, दर्द और समाज की बेड़ियों में जिंदा बची उम्मीद; एक कहानी जो आपको रुला देगी

विज्ञापन

करण जौहर बोले- 'कभी नहीं भूलूंगा ये पल'
फिल्म 'होमबाउंड' का निर्देशन 'मसान' फिल्म फेम निर्देशक नीरज घेवान ने किया है। फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। ऑस्कर में फिल्म के चयनित होने पर निर्माता करण जौहर ने खुशी जताई है। करण जौहर ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए कहा, 'हम बेहद सम्मानित महसूस कर रहे हैं। बहुत खुश हैं कि 'होमबाउंड' को अकादमी पुरस्कारों में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया है। नीरज घेवान की मेहनत निश्चित रूप से दुनियाभर में लाखों दिलों में जगह बनाएगी'। करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, 'यह 'पिंच मी' मूमेंट है, जिसे कभी नहीं भूल पाऊंगा। बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि हमारी फिल्म 'होमबाउंड' को अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया है'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)


Oscars 2026: Ishaan Khatter Janhvi Kapoor Vishal Movie Homebound selected India official entry for Academy Awa
जान्हवी कपूर-नीरज घेवान-ईशान खट्टर - फोटो : इंस्टाग्राम

नीरज घेवान ने कहा शुक्रिया
वहीं, निर्देशक नीरज घेवान ने कहा, 'मुझे बेहद गर्व है कि 'होमबाउंड' को ऑस्कर में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया है। अपनी जमीन और अपने लोगों के प्रति प्रेम से लबरेज यह फिल्म उस घर का सार है, जिसे हम सभी साझा करते हैं। अपनी कहानियों को दुनिया तक पहुंचाना और सिनेमा के सबसे बड़े वैश्विक मंचों में से एक पर भारत का प्रतिनिधित्व करना, सम्मान और गर्व की बात भी है। इसके लिए मैं बेहद आभारी हूं'।

विज्ञापन

क्या है फिल्म की कहानी?
इस फिल्म में ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 'होमबाउंड' लगातार चर्चा में है। यह फिल्म विदेशों में आयोजित हुए कई प्रतिष्ठित फिल्म समारोह में प्रदर्शित हो चुकी है। अब भारतीय दर्शकों के बीच भी यह पहुंचने वाली है। भारत में 'होमबाउंड' 26 सितंबर 2025 को रिलीज होगी। फिल्म की कहानी दो दोस्तों की है - मोहम्मद शोएब (ईशान खट्टर) और चंदन कुमार (विशाल जेठवा)। दोनों का सपना है पुलिस की वर्दी पहनना। लेकिन समाज की पुरानी दीवारें बार-बार उनके रास्ते में आ खड़ी होती हैं। शोएब को उसकी धार्मिक पहचान रोकती है और चंदन को उसकी जाति। यह संघर्ष हमें सोचने पर मजबूर करता है कि क्या मेहनत और लगन सचमुच काफी हैं, या हमारे सपनों से भी बड़ी समाज की ये पुरानी जंजीरें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed