अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल हैं। बीते दिनों फिल्म 'स्पिरिट' में उनके काम करने की खबर आई, फिर पता चला कि वे फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। उनकी जगह तृप्ति डिमरी को मेकर्स ने साइन किया है। बाद में अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में दावे किए गए कि दीपिका ने मेकर्स के सामने आठ घंटे तक ही काम करने की शर्त रखी थी। साथ ही तगड़ी फीस भी मांगी। इस पर काफी विवाद चल रहा है। शिफ्ट टाइमिंग को लेकर पंकज त्रिपाठी और मणिरत्नम जैसे दिग्गज दीपिका का सपोर्ट कर चुके हैं। अब नेहा धूपिया ने भी दीपिका का समर्थन किया है।
Neha Dhupia: काम के तय घंटों की मांग पर दीपिका पादुकोण के सपोर्ट में आईं नेहा, कहा- हमें शर्मिंदा किया जाता है
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Mon, 09 Jun 2025 09:26 PM IST
सार
Neha Dhupia Defends Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण ने फिल्म 'स्पिरिट' छोड़ी, उसके बाद यह खबर खूब चर्चा में रही कि उन्होंने आठ घंटे काम करने की मांग रखी थी, जो मेकर्स ने नहीं मानी। दीपिका की इस डिमांड को लेकर नेहा धूपिया ने उन्हें सपोर्ट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन