फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MEGA REVIEW: 'बेवॉच' में छाईं प्रियंका, 'हनुमान- द दमदार' भी है जबरदस्त

Fri, 02 Jun 2017 03:24 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Fri, 02 Jun 2017 03:24 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra 'Baywatch', 'Hanuman Da Damdaar', 'Dear Maya', 'Dobaara' Film Mega Review
प्रियंका चोपड़ा, ड्वेन जॉनसन
आज बड़े पर्दे पर कई बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं जिनका जौनर एक-दूसरे से एकदम अलग है। प्रियंका चोपड़ा की पहली हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच', मनीषा कोईराला की 'डियर माया', कार्टून फिल्म 'हनुमान- द दमदार' और हॉरर फिल्म 'दोबारा' जैसी फिल्में रिलीज हुई हैं। किस फिल्म को मिली क्रिटिक की सराहना और कौन रही फेल। सब यहीं जानने को मिलेगा।


आगे की स्लाइड्स में देखिए कैसी हैं ये फिल्में-
Priyanka Chopra 'Baywatch', 'Hanuman Da Damdaar', 'Dear Maya', 'Dobaara' Film Mega Review
प्रियंका चोपड़ा
दर्शकों को सबसे ज्यादा इंतजार प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'बेवॉच' का था। ये उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म है। इसमें उन्होंने विक्टोरिया लीड्स का किरदार निभाया है जो फिल्म की विलेन है। फिल्म की कहानी को ज्यादा पसंद नहीं किया जा रहा है लेकिन प्रियंका की एक्टिंग की सभी ने तारीफ की है। प्रियंका के अलावा फिल्म में ड्वेन जॉनसन के रोल की भी खूब तारीफ हो रही है। लाइफगार्ड्स की जिंदगी पर बनी इस फिल्म को सेथ गोर्डन ने डायरेक्ट किया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया: **1/2

हिंदुस्तान टाइम्स: *

एनडीटीवी: *

 
Priyanka Chopra 'Baywatch', 'Hanuman Da Damdaar', 'Dear Maya', 'Dobaara' Film Mega Review
'दोबारा' फिल्म
हुमा कुरैशी और साकिब सलीम की आज रिलीज हुई फिल्म 'दोबारा' साल 2013 में आई फिल्म 'ऑक्युलस' का ऑफिशियल रिमेक है। इस फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यू मिल रहे है। खास कर साकिब की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है।

टाइम्स ऑफ इंडिया: **1/2

हिंदुस्तान टाइम्स: ***

डेक्कन क्रॉनिकल: ***
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra 'Baywatch', 'Hanuman Da Damdaar', 'Dear Maya', 'Dobaara' Film Mega Review
'हनुमान- द दमदार' फिल्म
वैसे तो बॉलीवुड में अब तक हनुमान पर कई फिल्में बनी हैं लेकिन 'हनुमान- द दमदार' काफी अलग है। इस हनुमान की कहानी काफी फिल्मी है। सलमान खान ने इस फिल्म में बड़े हनुमान को आवाज दी और अब तक अपने सभी हिट डायलॉग्स बोले हैं। काफी समय बाद कोई कार्टून फिल्म रिलीज हो रही है जिसका फायदा इसे मिल सकता है।

टाइम्स ऑफ इंडिया: **1/2

फर्स्टपोस्ट: **

बॉलीवुड लाइफ:*1/2 
विज्ञापन
Priyanka Chopra 'Baywatch', 'Hanuman Da Damdaar', 'Dear Maya', 'Dobaara' Film Mega Review
'डियर माया' फिल्म
मनीषा कोईराला काफी समय बाद पर्दे पर वापसी कर रही हैं। उन्होंने 'डियर माया' में एक उम्रदराज महिला का किरदार निभाया है।  फिल्म एक बूढ़ी औरत और दो लड़कियों की कहानी है। मनीषा यानि माया ने 20 सालों से अपने घर से बाहर कदम नहीं रखा है। उसी शहर में रह रही दो लड़कियों को उनकी ये हालत अच्छी नहीं लगती और वे उन्हें एक काल्पनिक लड़के की तरफ से लव लैटर्स लिखने लगती हैं। मामला तब गंभीर हो जाता है जब मनीषा अपना सबकुछ बेच कर इस लड़के की खोज में निकल जाती है।

टाइम्स ऑफ इंडिया: ***

डेक्कन क्रॉनिकल: **1/2

फर्स्टपोस्ट: ***
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed