फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Hostages Web Series Review Tisca Chopra Ronit Roy

Web Series Review: फुस्स रहा समीर नायर का हॉटस्टार धमाका 'होस्टेजेस'

Sat, 08 Jun 2019 02:41 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 08 Jun 2019 02:41 AM IST
विज्ञापन
Hostages Web Series Review Tisca Chopra Ronit Roy
Hostages - फोटो : social media
डिजिटल रिव्यू: होस्टेजेस (वेब सीरीज)
विज्ञापन

कलाकार: टिस्का चोपड़ा, प्रवीण डब्बास, रोनित रॉय आदि।
निर्देशक: सुधीर मिश्रा
ओटीटी: हॉटस्टार


स्टार नेटवर्क के ओटीटी हॉटस्टार पर भारत और दक्षिण अफ्रीका के मैच के दौरान तकरीबन हर ब्रेक में रोनित रॉय दर्शकों से एक सवाल पूछते रहे, क्या किसी अपने की जान बचाने के लिए किसी बेगुनाह का कत्ल करेंगे आप? सवाल जैसा भी हो लेकिन रोनित रॉय की डिजिटल दुनिया में ऐसी फैन फॉलोइंग कभी नहीं रही कि उनके इस सवाल पर कोई पूरी वेब सीरीज देखने का मन बना डाले। 
हॉट स्टार के ओरीजनल्स का इन दिनों काफी हल्ला है। आदित्य बिड़ला ग्रुप की एंटरटेनमेंट विंग अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने मोटी रकम खर्च कर होस्टेजेस नाम की इजरायली वेबसारीज के रीमेक अधिकार हासिल किए और इसे टिस्का चोपड़ा के साथ बनाया सुधीर मिश्रा के निर्देशन में। 
विज्ञापन


कभी छोटे परदे के अलादीन समझे गए समीर नायर के हाथ का पारस पत्थर जाने कब का खो चुका है। एनडीटीवी इमेजिन के बाद से उनकी क्रिएटिविटी सवालों के घेरे में हैं और होस्टेजेस जैसी वेब सीरीज इन सवालों में कुछ और नए सवाल जोड़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े बजट के साथ बनी वेब सीरीज होस्टेजेस की वन लाइन कमाल की है। एक नेता की सर्जन के परिवार का अपहरण हो जाता है और फिरौती में मांगा जाता है उस नेता का कत्ल। सर्जन का किरदार कर रहीं टिस्का चोपड़ा कलाकार तो उम्दा हैं लेकिन अगर कहानी किसी एक कमरे या किसी निश्चित दायरे में घट रही हो तो उसके लिए जरूरी तनाव, आंतरिक द्वंद्व व किरदार का खुद से ही हो रहा टकराव दिखाना हो तो इसके लिए अदाकारी में कहीं भी सुस्ती की गुंजाइश नहीं बनती। 


लेकिन, टिस्का को यहां न सीरीज की पटकथा से मदद मिलती है और न ही सीरीज के दूसरे कलाकारों से। वह अकेले अपने बूते कश्ती पार लगाने की कोशिश करती रहती हैं। हिंदी दर्शकों की संवेदनाओं और रुचियों पर होस्टेजेस के निर्देशक सुधीर मिश्रा की पकड़ आठ साल पहले ही फिल्म ये साली जिंदगी के बाद से ही छूट चुकी है। 

सिनेमा में सुधीर चुक गए हैं और टीवी में समीर नायर। दोनों ने मिलकर डिजिटल में बड़ा धमाका करने की कोशिश की लेकिन ये वाला मामला फुस्स रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed