संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल जैसे बेहतरीन कलाकार हैं। फिल्म की रिलीज डेट 2026 तय की गई है। फिल्म से जुड़ी नई जानकारी पाने के लिए फैंस बेहद उत्साहित हैं। इस बीच अब फिल्म की शूटिंग को लेकर नई जानकारी सामने आई है। फिल्म पहले 10 अक्टूबर को फ्लोर पर जाने वाली थी, लेकिन अब ऐसी खबरें हैं कि मुंबई में बारिश के कारण शेड्यूल में देरी हो गई है।
Love And War: इस दिन से शुरू होगी 'लव एंड वॉर' की शूटिंग, रणबीर-आलिया और विक्की के साथ संजय ने बनाई यह योजना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Mon, 28 Oct 2024 06:38 PM IST
सार
संजय लीला भंसाली सात नवंबर में मुंबई में रणबीर कपूर के साथ लव एंड वॉर की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। शूटिंग के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि सेट का निर्माण शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन