बॉलीवुड के कई सितारों के लिए लोकसभा चुनाव 2024 बेहद खास होने वाला है। इस साल फिल्म इंडस्ट्री के कुछ सितारे पहली बार राजनीति में उतरने जा रहे हैं। वहीं कई स्टार्स ऐसे हैं जो दोबारा या तीसरी बार चुनाव में अपना भाग्य आजमाएंगे। आइए आपको उन सभी सितारों के बारे में बताते हैं जो 2024 के लोकसभा चुनाव में आपसे वोट मांगते नजर आने वाले हैं---
Krrish 4: 'कृष 4' की स्क्रिप्ट पुरी करने के लिए तैयार ऋतिक रोशन-राकेश रोशन, फिल्म की शूटिंग पर आया बड़ा अपडेट
2 of 8
कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस लिस्ट में कंगना रणौत का नाम सबसे पहले आता है। कंगना पहली बार सक्रिय राजनीति का हिस्सा बनने जा रही हैं। भाजपा उन्हें हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी बना कर चुनाव में उतार रही है।
3 of 8
अरुण गोविल
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री कंगना रणौत के अलावा सीरियल 'रामायण' के 'राम' यानी अरुण गोविल भी पहली बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं। अरुण गोविल को भी भाजपा ने ही टिकट दिया है। वह उत्तर प्रदेश के मेरठ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
4 of 8
हेमा मालिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा हेमा मालिनी कई वर्षों से सक्रिय राजनीति का हिस्सा रही हैं। वह मथुरा से दो बार चुनाव जीतने के बाद इस साल एक फिर से मथुरा लोकसभा सीट से ही चुनाव लड़ने जा रही हैं। हेमा मालिनी भाजपा की स्टार प्रचारकों में से एक हैं।
5 of 8
दिनेश लाल यादव
- फोटो : इंस्टाग्राम
भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' भी अभिनेता से नेता बन चुके हैं। वह साल 2019 में उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। लोकसभा 2024 के चुनाव में वे एक बार फिर से भाग्य आजमाते दिखाई देंगे।