'खेल खेल में' इस 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। 14 साल के अंतराल के बाद फरदीन खान ने फिल्मों में वापसी की है। इससे पहले वे 'हीरामंडी' सीरीज में नजर आए थे। फिल्म में अभिनेता की अदाकारी को भी प्रशंसकों ने सराहा है। अब इस फिल्म में यूएई मीडिया रेगुलेटरी ऑफिस ने कुछ महत्वपूर्ण हिस्से हटा दिए हैं, जिससे फिल्म निर्माता निराश हैं। मुदस्सर अजीज ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अपने निर्देशन में बनी फिल्म खेल खेल में की सेंसरशिप पर निराशा जताई है।
2 of 5
'खेल खेल में'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'खेल खेल में' फिल्म में सबसे महत्वपूर्ण कट में से एक क्लाइमेक्स का महत्वपूर्ण दृश्य शामिल है, जो फरदीन खान के किरदार के विकास पर आधारित था। यह सीन फरदीन के किरदार की कामुकता के बारे में था। अब इस सीन को स्थानीय प्रतिबंधों के तहत हटा दिया गया है। इस सेंसरशिप ने यूएई में दर्शकों के लिए कहानी को काफी हद तक बदल दिया है।
3 of 5
'खेल खेल में' पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
रिपोर्ट्स के अनुसार, एक प्रशंसक का कहना है कि इस संपादन से फरदीन के किरदार की कहानी बदल गई है। ऐसे महत्वपूर्ण हिस्से को मिटा हुआ देखना निराशाजनक है। जब मुझे भारतीय सिनेमा प्रेमियों से इस बारे में पता चला तो मुझे ठगा हुआ महसूस हुआ। इस तरह की सेंसरशिप दर्शकों को फिल्म के शक्तिशाली संदेश का पूरा अनुभव नहीं लेने देती।
4 of 5
मुदस्सर अजीज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुदस्सर अजीज ने निराशा व्यक्त की। उन्होंने कहा, 'मैं एक फिल्म निर्माता हूं। सभी तरह के किरदार लिखना और बातचीत के विषय उठाना मेरा पेशेवर और नैतिक कर्तव्य है। 'खेल खेल में' ऐसा ही है। हालांकि, यह देखना दुखद है कि इतनी प्रासंगिक और इतनी गरिमा के साथ की गई कोई फिल्म यूएई रिलीज से बाहर हो गई, लेकिन मैं उन दृश्यों के लिए बाकी दुनिया से मिली प्रशंसा से रोमांचित हूं।'
5 of 5
फरदीन खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @fardeenfkhan
वहीं, फरदीन खान ने भी इस मामले पर अपनी राय सामने रखी। उन्होंने कहा, 'इस भूमिका के माध्यम से मैं एक ऐसी बातचीत में योगदान देना चाहता था, जो आवश्यक है। हालांकि, संपादन किए गए हैं, लेकिन भूमिका के पीछे का उद्देश्य नहीं बदला और मैं संदेश के महत्व के साथ खड़ा हूं।' फिल्म की बात करें तो फरदीन के अलावा इसमें अक्षय कुमार, वाणी कपूर, एमी विर्क, प्रज्ञा जायसवाल और तापसी पन्नू भी हैं। यह 15 अगस्त को जॉन अब्राहम की 'वेदा' और श्रद्धा कपूर-राजकुमार राव 'स्त्री 2' के साथ रिलीज हुई थी।