बॉलीवुड सेलेब्स इन दिनों वैकेशन पर जाकर न्यू ईयर सेलिब्रेट कर रहे हैं। इनमें कुछ कपल्स ऐसे भी हैं जो सीक्रेट तरीके से नए साल का जश्न मना रहे हैं, लेकिन लाइमलाइट की इस दुनिया में कोई राज ज्यादा समय तक छिप नहीं सकता। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड के क्यूट एक्टर कहे जाने वाले कार्तिक आर्यन के साथ हुआ। एक्टर नए साल का जश्न मनाने लंदन पहुंचे, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह वहां अकेले नहीं हैं।
2 of 4
कार्तिक और सारा
- फोटो : social media
हाल ही में, कार्तिक ने अपने इंस्टग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने फैंस को इस बात का हिंट दिया कि वह वैकेशन पर अकेले नहीं गए हैं, बल्कि किसी के साथ हैं। गौरतलब है कि सारा अली खान भी इस वक्त लंदन में ही हैं। इन दोनों ने एक साथ कई सारी तस्वीरें भी शेयर कीं, जिसमें लोकेशन भी एक ही थी। फैंस इस बात से काफी खुश हुए कि ब्रेकअप होने के बाद भी दोनों साथ नजर आ रहे हैं, लेकिन आपको बता दें कि कार्तिक लंदन में सारा के साथ नहीं, बल्कि निहारिका ठाकुर के साथ हैं।
3 of 4
कार्तिक और निहारिका
- फोटो : social media
कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की, जिसके कैप्शन में लिखा- 'मेरे लिए सिर्फ ब्लैक टी है।' कार्तिक की यह तस्वीर लंदन के क्लेरिज की है। आपको बता दें कि कुछ देर बाद निहारिका ठाकुर ने भी एक फोटो पोस्ट की और लोकेशन में क्लेरिज लिखा। अब लंदन में कार्तिक और निहारिका की एक ही तस्वीर और एक ही जगह कुछ और ही इशारे कर रही है।
4 of 4
निहारिका ठाकुर
- फोटो : social media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निहारिका ठाकुर प्रतीक कुहड़ की एक्स गर्लफ्रेंड हैं। प्रतीक और निहारिका लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रतीक ने अपने ब्रेकअप की बात की थी और बताया था कि वह पूरे तरीके से सिंगल है। पेशे से निहारिका एक डॉक्टर हैं और अब खबर आ रही है कि निहारिका और कार्तिक एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।