प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन अभिनीत फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' 27 जून को रिलीज हो चुकी है। फिल्म का क्रिटिक्स से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। दर्शकों को भी फिल्म पसंद आई है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने शानदार कमाई की है। 'कल्कि 2898 एडी' को सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में प्यार मिल रहा है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही कई रिकॉर्ड बना लिए हैं।
Kalki 2898 AD Worldwide: देश ही नहीं दुनियाभर में 'कल्कि 2898 एडी' का करिश्मा, वर्ल्डवाइड कमाई हुई इतने करोड़
नाग अश्विन के निर्देशन में बनी 'कल्कि 2898 एडी' साइंस-फिक्शन डायस्टोपियन फिल्म है। यह फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज हुई है और फिल्म ने सभी जगहों पर शानदार शुरुआत की है। अब तक सामने आए आंकड़ों के मुताबिक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने पहले दिन 92 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली है। वहीं, विदेशों में भी यह फिल्म देखने दर्शक बड़ी संख्या में पहुचे हैं।
Vyjayanthi Movies (@vyjayanthimovies) द्वारा साझा की गई पोस्ट
वैजयंती मूवीज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की जानकारी दी है। इसके मुताबिक फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में 191.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसके साथ लिखा है, 'चलो सिनेमा का जश्न मनाते हैं'। इसी के साथ 'कल्कि 2898 एडी' ने 'केजीएफ: चैप्टर 2' को तीसरे नंबर से पछाड़ दिया है। केजीएफ 2 ने ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड करीब 159 करोड़ रुपये कमाए थे।
बीते वर्ष की टॉप फिल्मों में 'जवान' ने करीब 129 करोड़ रुपये, 'पठान' ने 105 करोड़ रुपये और 'एनिमल' ने करीब 116 करोड़ की कमाई पहले ही दिन कर डाली थी। इस साल 'कल्कि 2898 एडी' ने पहले ही दिन इन सभी फिल्मों को ओपनिंग डे की कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है।