मशहूर कवि, गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर अपने बेबाक बयान के लिए जाने जाते हैं। वह समाज समेत इंडस्ट्री के विभिन्न विषयों पर भी अपने विचार साझा करते नजर आते हैं। हाल ही में, प्रसिद्ध पटकथा लेखक ने आलिया भट्ट की प्रशंसा की है और उन्हें पीढ़ी की 'बेहतरीन अदाकारा' बताया है। आइए जानते हैं कि जावेद अख्तर ने और क्या कहा है।
हाल ही में, इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक साक्षात्कार में आलिया के हालिया अभिनय की तारीफ करते हुए जावेद ने कहा, "गंगूबाई के साथ, आलिया आज शायद कुछ बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं।" उन्होंने अपने अंदाज में कहा, "सच में, मुझे लगता है कि वह बेहतरीन हैं, लेकिन मैं कूटनीतिक हो रहा हूं ताकि और अभिनेत्रियां नाराज न हों।"
3 of 5
जोया अख्तर
- फोटो : इ्ंस्टाग्राम
आगे फिल्म 'जी ले जरा' का निर्माण करने वाली थीं जोया अख्तर ने आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ के साथ प्रोजेक्ट पर अपडेट दिया और इसकी देरी के पीछे के कारणों का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि फिल्म बहुत पाइपलाइन में है और देरी इसलिए हो रही है क्योंकि वे तीन सितारों की तारीखों को एडजस्ट नहीं कर पा रही हैं। जोया ने कहा, ''मुझे लगता है कि उन तीनों को उनकी तारीखों को, और फरहान को और उनकी तारीखों को एडजस्ट किया जा रहा है।"
4 of 5
जोया अख्तर
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि जोया अख्तर और जावेद अख्तर ने कई फिल्मों में साथ काम किया है, जिनमें लक बाय चांस (2009), उसके बाद जिंदगी ना मिलेगी दोबारा (2011), दिल धड़कने दो (2015) शामिल हैं। जोया ने हाल ही ,में अपने पिता और उनके पटकथा लेखक साथी सलीम खान के जीवन और कार्यों पर आधारित डॉक्यू-सीरीज 'एंग्री यंग मेन' का सह-निर्माण किया है।
5 of 5
जावेद अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस जोड़ी ने 1970 के दशक के दौरान केवल 11 वर्षों में 24 फिल्में लिखीं, जिनमें से 20 ब्लॉकबस्टर रहीं। सलीम के बेटे सलमान खान, अरबाज खान और सोहेल खान भी डॉक्यूमेंट्री का हिस्सा थे।