लंदन के मैडम तुसाद में हॉलीवुड और बॉलीवुड के तमाम सुपरस्टार्स के मोम के पुतले अभी तक सजाए जा चुके हैं, जिनमें अमिताभ बच्चन से लेकर करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, ऋतिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा के अलावा भी कई भारतीय स्टार्स शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जल्द ही पैन इंडिया स्टार राम चरण का भी मोम का पुतला लंदन के मैडम तुसाद में सजाया जाएगा।
2 of 11
राम चरण
- फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉलीवुड, हॉलीवुड के बाद अब टॉलीवुड स्टार राम चरण का मोम की प्रतिमा लंदन के मैडम तुसाद में लगाई जाएगी। अभी यह तय नहीं हुआ है कि स्टार के मोम के पुतले को किस तरह का लुक दिया जाएगा।
3 of 11
अमिताभ बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के ऐसे पहले मेगास्टार है, जिनका मैडम तुसाद म्यूजियम में सबसे पहले स्टैच्यू लगा था। जब अमिताभ बच्चन का मैडम तुसाद में मोम की प्रतिमा का अनावरण हुआ था, तब बिग बी ने अपने मोम के पुतले के बगल में खड़े होकर शानदार पोज दिए थे। बताया जाता है कि अमिताभ बच्चन की मोम की प्रतिमा को देखने के लिए हर साल संग्रहालय में 25 लाख से ज्यादा संख्या में लोग आते हैं। अमिताभ के ही स्टाइल को ध्यान में रखते हुए उनके मोम के पुतले को बनाया गया था।
4 of 11
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
सलमान खान का भी मैडम तुसाद में स्टैच्यू लगाया जा चुका है। सलमान ने भी अपने मोम के पुतले के साथ कई फोटो क्लिक करवाईं थीं। उनके मोम के पुतले को बिल्कुल उनकी तरह ही स्टाइल में बनाया गया था। सलमान के मोम के पुतले को ब्लैक रंग की सैंडो के साथ ब्लैक जींस का लुक दिया गया था।
5 of 11
करीना कपूर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
करीना कपूर खान का 'जब वी मेट' स्टाइल में स्टैच्यू लगाया गया था। करीना कपूर लंदन के ब्लैकपूल स्थित मैडम तुसाद संग्रहालय में अपनी नई मोम की मूर्ति के साथ अनावरण के दौरान गई थीं।