पॉपुलर हॉलीवुड एक्ट्रेस और सिंगर सेलिना गोमेज उन कुछ बोल्ड स्टार्स में से हैं जिन्होंने सामने आकर कुबूल किया है कि उन्हें डिप्रेशन और ऐंगजाइअटी की समस्या है और वे इससे लगातार जंग कर रहे हैं। सेलिना ने कहा हे कि उन्हें लगता है कि वे कभी इन समस्यों से निजात नहीं पा पाएंगी।
सेलिना ने कहा, मैं हमेशा से इस समस्या को लेकर बोलती आई हूं, लेकिन मुझे नहीं लगता है कि मैं इससे कभी भी बाहर निकल पाउंगी। हालांकि मैं हमेशा स्वस्थ रहना चाहती हूं। बता दें कि सेलिना ने कुछ समय पहले ही किडनी ट्रांसप्लांट करवाया है। उनकी बेस्ट फ्रेंड फ्रेंसिया रेसा ने ही सेलिना को अपनी एक किडनी डोनेट की थी। सेलिना ने बताया कि डिप्रेशन और ऐंगजाइअटी उसी बीमारी के साइड इफेक्ट हैं।
किडनी ट्रांसप्लांट की खबर सेलिना ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर बताई थी। उन्होंने लिखा था- मुझे पता है कि मेरे फैन्स इस बात को नोटिस कर रहे हैं कि मैं इन दिनों दिखाई क्यों नहीं दे रही हूं और मेरी नई म्यूजिक एलबम आने वाली है जिसका मैं प्रमोशन भी नहीं कर रही हूं। मेरे फैन्स इस बारे में जानना चाहते हैं। तो बता दूं, कि मेरा हाल ही में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है। फिलहाल मैं धीरे-धीरे रिकवर कर रही हूं।"
सेलिना ने आगे लिखा "ईमानदारी से कहूं, तो इस ट्रांसप्लांट के दौरान मेरी फैमिली और मेरे डॉक्टर्स की टीम ने मेरा बहुत खयाल रखा। मैं उन्हें दिल से शुक्रिया कहना चाहती हूं।" बता दें कि सेलिना गोमेज पॉप स्टार जस्टिन बीबर के साथ एक स्ट्रॉन्ग रिलेशनशिप में हैं।