{"_id":"58b3d79c4f1c1bbe56831694","slug":"oscars-2017-pay-homage-to-late-indian-actor-om-puri","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्कर ने दी ओमपुरी को श्रद्धांजलि, बॉलीवुड तो भूल चुका","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
ऑस्कर ने दी ओमपुरी को श्रद्धांजलि, बॉलीवुड तो भूल चुका
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 27 Feb 2017 03:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में संपन्न हुए 89वें एकेडमी अवॉर्ड्स यानि ऑस्कर समारोह में एक भारतीय एक्टर को सम्मान दिया गया। अवॉर्ड सेरेमनी में 'इन मेमोरियम' में दिग्गज भारतीय अभिनेता स्वर्गीय ओम पुरी को श्रद्धांजलि दी गई। बता दें कि ओम पुरी ने हॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। 'गांधी', 'सिटी ऑफ जॉय', 'ईस्ट इज ईस्ट', 'वूल्फ' जैसी नामी फिल्मों में काम किया और वहां अपनी पहचान बनाई।
ओम पुरी का 6 जनवरी को मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियों ने उनकते निधन पर दुख जाहिर किया था और अपनी सांत्वना दी थीं। लेकिन उनके निधन के बाद किसी भी अवॉर्ड समारोह में उन्हें श्रद्धांजलि नहीं दी गई थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिल्मफेयर जैसे बड़े अवॉर्ड शो में भी ओम पुरी के लिए किसी ने दो शब्द भी नहीं कहे। ये काफी असंवेदनशील था कि बॉलीवुड के इतने नामी कलाकार को इंडिया के किसी भी अवॉर्ड शो में श्रद्धांजलि नहीं दी गई।