रिएलिटी टीवी स्टार और हॉलीवुड हीरोइन किम कार्दशियन के पति कान्ये वेस्ट ने अपनी सास यानि किम की मां को धमकी दी है कि अगर उन्होंने उन्होंने उनकी शादी को तोड़ने की कोशिश की तो वो उन्हें तबाह कर देंगे।
इस हीरोइन के पति ने सास को दी धमकी, 'शादी तुड़वाई तो कर दूंगा तबाह'
2 of 5
- फोटो : Splash News Online
आईएएनएस के मुताबिक, राडारऑनलाइन को एक जानकार ने बताया,' कान्ये ने अपनी सास यानि किम कार्दशियन की मां से कहा है कि अगर उन्होंने शादी में खलल डालने और तोड़ने की कोशिश की तो वो अपनी सारी जिंदगी उन्हें तबाह करने में लगा देंगे।'
इस हीरोइन के पति ने सास को दी धमकी, 'शादी तुड़वाई तो कर दूंगा तबाह'
3 of 5
- फोटो : Rabbani and Solimene Photography/Getty Image
बता दें कि किम कार्दशियन और पति कान्ये वेस्ट की शादीशुदा जिंदगी में कुछ ठीक नहीं चल रहा है और बीते दिनों ऐसी खबरें भी थीं कि किम अपने पति से अलग होने के बारे में सोच रही हैं। लेकिन उनके पति अलग नहीं होना चाहते। कान्ये को पता है कि किम इस शादी को खत्म करने के बारे में सोच रही हैं और इसके लिए वो किम की मां को जिम्मेदार मानते हैं।
इस हीरोइन के पति ने सास को दी धमकी, 'शादी तुड़वाई तो कर दूंगा तबाह'
किम की शादीशुदा जिंदगी में तब से परेशानियां चल रही हैं जब से उनके पति इलाज के लिए एक मेडिकल सेंटर में भर्ती थे। खबर है कि उसी दौरान किम की मां ने उनसे कहा था कि कान्ये को तलाक दे दें।
इस हीरोइन के पति ने सास को दी धमकी, 'शादी तुड़वाई तो कर दूंगा तबाह'
5 of 5
- फोटो : Marc Piasecki/WireImage
अब देखना ये होगा कि कान्ये की शादीशुदा जिंदगी फिर से पटरी पर आ पाती है या नहीं और कान्ये के इस बयान पर उनकी सास का क्या कहना होगा।