फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanye West: अब एक महीने के लिए मौन व्रत रखेंगे कान्ये वेस्ट, बोल्ड फिल्मों और शराब से भी बनाएंगे दूरी

Sat, 05 Nov 2022 11:38 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 05 Nov 2022 11:38 AM IST
विज्ञापन
Kanye West announces verbal fast for a month and 30 day cleanse from alcohol and bold films
कान्ये वेस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिकी म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने-माने रैपर कान्ये वेस्ट आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। कान्ये वेस्ट अक्सर विवादों में फंस जाते हैं और ऐसे में उन्हें विवादों का किंग भी कहा जाता है। पिछले दिनों उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर प्रतिबंध लग गया था, फिर पॉपुलर स्पोर्ट्स ब्रांड 'एडिडास' ने रैपर के साथ अपनी पार्टनरशिप खत्म कर ली और इसके बाद फोर्ब्स के मुताबिक वह बिलेनियर भी नहीं रहे। वहीं, अब इस सबके बीच एक बार फिर कान्ये वेस्ट सुर्खियों में आ गए हैं। रैपर का कहना है कि वह एक महीने किसी से बात नहीं करेंगे, बोल्ड फिल्में नहीं देखेंगे और शारीरिक संबंध भी नहीं बनाएंगे।

Kanye West announces verbal fast for a month and 30 day cleanse from alcohol and bold films
कान्ये वेस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

कान्ये ने ट्विटर पर लिखा कि वह 30 दिनों तक के लिए मौन व्रत पर हैं। वह शराब से दूरी बनाकर रखेंगे और कोई बोल्ड फिल्में नहीं देखेंगे। इसके अलावा शारीरिक संबंध भी नहीं बनाएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार कान्ये ने एक महीने तक मौन व्रत रखने की घोषणा एनबीसी के चौंकाने वाले खुलासे के ठीक एक दिन बाद की है, जिसमें दावा किया गया था कि वह आपत्तिजनक और यहूदी विरोधी टिप्पणियां का इस्तेमाल करते हैं।

Zeba Bakhtiar: काैन है पाकिस्तानी अभिनेत्री जेबा बख्तियार? जिससे शादी कर पछताए अदनान सामी और जावेद जाफरी

Kanye West announces verbal fast for a month and 30 day cleanse from alcohol and bold films
कान्ये वेस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

एनबीसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि कान्ये वेस्ट ने एक पूर्व कर्मचारी के साथ समझौता किया था, जिसने कथित तौर पर यीजी के सीईओ को व्यापारिक बैठकों के दौरान नाजियों या एडोल्फ हिटलर की प्रशंसा करते हुए देखा था। वहीं, रैपर ने इन आरोपों का खंडन किया है। इसके अतिरिक्त, पिछले हफ्ते ये खबर भी सामने आई थी कि कान्ये अपने 2018 एल्बम को "हिटलर" का नाम देना चाहते थे, लेकिन बाद में उनका विचार बदल गया। खबरों के मुताबिक कान्ये ने सुझाव दिया था कि उनके आठवें एल्बम को "हिटलर" कहा जाए। लेकिन बाद में उन्होंने इसे "ये" नाम दिया।

Priyanka Chopra: ऑरेंज डीप नेक ड्रेस में इवेंट में पहुंचीं प्रियंका, कातिलाना अंदाज देख उड़े फैंस के होश

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanye West announces verbal fast for a month and 30 day cleanse from alcohol and bold films
कान्ये वेस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

कान्ये के साथ पहले काम करने का दावा करने वाले एक बिजनेस एग्जीक्यूटिव ने बताया कि रैपर को कथित तौर पर हिटलर पसंद था और उन्होंने "मीन कैम्फ" पढ़ने के बारे में भी खुलकर बात की थी। वह यह कहकर हिटलर की प्रशंसा करते कि यह कितना अविश्वसनीय था कि वह इतनी शक्ति जमा करने में सक्षम था। वहीं, जॉन लीजेंड, जेमी ली कर्टिस और हॉवर्ड स्टर्न सहित मशहूर हस्तियों ने सार्वजनिक रूप से कान्ये वेस्ट की विवादास्पद टिप्पणियों की आलोचना की है।

Sapna Choudhary: बुरी फंसीं सपना चौधरी? लखनऊ कोर्ट ने धोखाधड़ी मामले में हरियाणवी डांसर के खिलाफ तय किए आरोप

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed