भारतीय सिनेमा के इतिहास में 'दंगल' सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म है। फिल्म ने दुनिया भर में करीब 2 हजार करोड़ रुपए कमाए और 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' को कमाई के मामले में धोबी पछाड़ दिया, लेकिन हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी कमाई सुनकर आमिर खान हो या प्रभास सभी हैरान रह जाएंगे और जिसके आस-पास कोई भी भारतीय फिल्म नहीं टिकती।
पढ़ें: जस्टिन बीबर की दरियादिली देखिए, 1.5 लाख लोगों की मदद के लिए बेची पेंटिंग
आपको बता दें कि, 'बाहुबली' के दोनों भागों को मिलाकर बजट 450 करोड़ था।। इस तरह, 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' भारतीय सिनेमा इतिहास की सबसे महंगी फिल्म है। इस फिल्म ने पूरी दुनिया में करीब 1500 करोड़ की कमाई की। वहीं 'दंगल' ने 'बाहुबली' को पीछे छोड़ सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनीं। साथ ही कई रिकॉर्ड्स भी बनाए। आगे की स्लाइड में हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी कमाई सुनकर आप भी दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे।
जी हां, ये है हॉलीवुड फिल्म स्टार वॉर्स सीरीज की 'स्टार वॉर्स: द लास्ट जेडी'। ये फिल्म 13 दिसंबर को रिलीज हुई थी। इस बार भी इसका सबसे बड़ा आकर्षण युद्ध के दृश्यों की बेहतरीन कोरियोग्राफी है। फिल्म ने दुनियाभर में अभी तक एक बिलियन डालर यानी करीब 6,700 करोड़ रुपए बटोर लिए। ये फिल्म अब चीन में रिलीज की गई है, जिसके बाद इसकी कमाई में और इजाफा होने की उम्मीद है।
'स्टार वॉर्स: द लास्ट जेडी' अमेरिका में ओपनिंग के मामले में 8वीं सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म है। इस बार फिल्म में भावनाओं का तड़का भी लगाने की कोशिश की गई है। रियान जॉनसन निर्देशित ये फिल्म शुरू होती है एक हैरतअंगेज अंतरिक्ष युद्ध के दृश्य से, जिसे बेहद कलात्मकता के साथ कोरियोग्राफ किया गया है।
नासा अधिकारियों के हवाले से ऐसा भी सुनने में आ रहा है कि यह फिल्म ‘इंटरनेशनल स्पेस सेंटर’ के अंतरिक्ष यात्रियों को भी दिखाई जाएगी।