हॉलीवुड स्टार टॉम हैंक्स ने इस महीने की शुरुआत में बताया था कि वो और उनकी पत्नी रीटा विल्सन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके चाहन वाले काफी परेशान हो गए थे और उनके लिए पोस्ट कर रहे थे। लेकिन अब टॉम हैंक्स और रीटा विल्सन को पसंद करने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है।
#LadengeCoronaSe:'फॉरेस्ट गंप' अभिनेता टॉम हैंक्स ने जीती कोरोना से जंग, पत्नी रीटा के साथ की घर वापसी
दरअसल बता दें कि टॉम हैंक्स और रीटा विल्सन पहले सेलिब्रिटी थे जो कोरना वायरस की चपेट में आए थे। इस खबर के सामने आते ही दोनों का इलाज शुरू हो गया था और अब अच्छी खबर है कि दोनों ठीक हो गए हैं और अमेरिका के लॉस एंजलिस वापस आ गए हैं। बता दें कि टॉम और रीटा का इलाज ऑस्ट्रेलिया में चल रहा था।
बता दें कि कोरना वायरस संक्रमित होने की जानकारी खुद टॉम हैंक्स ने सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने लिखा था, 'मैं और रीटा यहां ऑस्ट्रेलिया में हैं। हमें थकान महसूस हो रही थी, जुकाम था और शरीर भी दुख रहा था। रीटा को थोड़ा बुखार भी था। हमने टेस्ट करवाया और कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं।'
— Tom Hanks (@tomhanks) March 12, 2020
वहीं इसके दो हफ्ते बाद टॉम ने एक ट्वीट में अपनी तबीयत में सुधार की जानकारी अपने फैंस को दी थी। टॉम ने बताया था कि अब वो बेहतर महसूस कर रहे हैं। बता दें कि टॉम ऑस्ट्रेलिया के अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में थे। वहां वे अपना टाइपराइटर लेकर गए थे।
— Tom Hanks (@tomhanks) March 23, 2020
— Tom Hanks (@tomhanks) March 17, 2020
गौरतलब है कि हॉलीवुड में कई सितारे कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। इस लिस्ट में इदरिस एल्बा, जेम्स बॉन्ड एक्ट्रेस ओल्गा, कॉमेडियन कैथी ग्रिफिन का नाम शामिल है। वहीं बॉलीवुड हस्तियों में अभी तक कनिका कपूर का नाम सामने आया है।